Karwa Chauth Special Recipe: करवा चौथ की रात व्रत खोलने के बाद घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इस मौके पर चना दाल की पूड़ी और आलू-गोभी की रसीली सब्जी बनाने का चलन है. गरमा-गरम पूड़ी के साथ मसालेदार और रसीली सब्जी का स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है. अगर आप भी इस करवा चौथ पर घर में कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो चना दाल की पूड़ी और आलू-गोभी की सब्जी की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
चना दाल की पूड़ी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
चना दाल की पूड़ी बनाने का तरीका
सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल को पानी से निकालकर कुकर में थोड़ा पानी डालकर नरम होने तक उबाल लें. ध्यान रखें कि दाल में ज्यादा पानी न हो. अब इसे ठंडा करके हल्का दरदरा पीस लें.
एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें पिसी हुई चना दाल, बारीक कटी हरी मिर्च, जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूड़ियां बेल लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और पूड़ियों को मिडियम फ्लेम पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. तैयार हैं स्वादिष्ट चना दाल की पूड़ियां.
आलू-गोभी की रसीली सब्जी बनाने के लिए सामग्री
आलू-गोभी की रसीली सब्जी बनाने का तरीका
सबसे पहले आलू छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और फूलगोभी को छोटे फूलों में अलग कर लें. दोनों को धोकर रख दें. अब कड़ाही या कुकर में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और हींग डालें. चाहें तो बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर पकाएं.
अब कटे हुए टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. मसाले को तब तक पकाएं, जब तक टमाटर नरम होकर अच्छी तरह गल न जाएं और तेल अलग न दिखने लगे. इसके बाद आलू और गोभी डालकर मसालों के साथ 3 से 4 मिनट तक भूनें.
सब्जी को रसीला बनाने के लिए इसमें जरूरत के मुताबिक 1 से 2 कप पानी डालें. कड़ाही में ढककर धीमी आंच पर आलू और गोभी के नरम होने तक पकाएं. अगर कुकर में बना रही हैं, तो 1 से 2 सीटी आने तक पकाकर गैस बंद कर दें. सब्जी तैयार होने पर ऊपर से हरा धनिया डालें.
पूड़ी और सब्जी को ऐसे करें सर्व
करवा चौथ की रात चना दाल की गरमा-गरम पूड़ियों को आलू-गोभी की रसीली सब्जी के साथ परोसें. चाहें तो साथ में अचार, हरी मिर्च या सलाद भी रख सकती हैं. सलाद के साथ आलू-गोभी की सब्जी और पूड़ी का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क