Bread Halwa Recipe: सूजी-बेसन छोड़िए! ब्रेड से 10 मिनट में बनाएं टेस्टी हलवा, रेसिपी है बेहद आसान

Bread Halwa Recipe: अगर आप सूजी-बेसन का हलवा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो ब्रेड हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह खाने में काफी टेस्टी होती है और बेहद आसानी से जल्दी बन जाती है.

Advertisement
केवल दूध और ब्रेड से मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट हलवा (Photo-ITG) केवल दूध और ब्रेड से मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट हलवा (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

Bread Halwa Recipe: घर पर जब भी मीठा खाने का मन होता है तो सबसे पहले हलवे का ख्याल आता है. आपने अब तक सूजी, गाजर या बेसन का हलवा कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी ब्रेड का हलवा ट्राई किया है. ब्रेड से बनने वाला यह हलवा स्वाद में बेहद लाजवाब होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. दूध, घी और कुछ आसान सामग्री से यह हलवा मिनटों में तैयार हो जाता है.

Advertisement

चाहे कोई त्योहार हो, मेहमान आए हों या अचानक मीठा खाने की इच्छा हो, ब्रेड हलवा हर मौके के लिए एक बेहतरीन रेसिपी है. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे घर पर आसानी से कैसे बनाया जाता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

6–8 ब्रेड स्लाइस
1 कप दूध
3–4 बड़े चम्मच घी
½ कप चीनी (स्वादानुसार)
¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1–2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू और बादाम
थोड़ा सा केसर (ऑप्शनल)

ब्रेड हलवा कैसे बनाते हैं?

  1. ब्रेड हलवा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें ब्रेड के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. 
  2. इसके बाद इसमें दूध डालें और ब्रेड को अच्छी तरह नरम होने दें.
  3. अब चीनी डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि मिश्रण गाढ़ा हो जाए. 
  4. जब हलवा तैयार होने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए काजू-बादाम डाल दें. 2–3 मिनट तक और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें. अब आपका स्वादिष्ट ब्रेड हलवा तैयार है.
  5. इसे गर्म या ठंडा  दोनों तरह से खा सकते हैं. अगर आप इसे बनते ही परोसते हैं तो इसका स्वाद और खुशबू ज्यादा लाजवाब लगती है. वहीं, फ्रिज में ठंडा करके भी इसे खाया जा सकता है.

ब्रेड हलवा बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • ब्रेड को कम गैस पर भूनें
  • दूध और चीनी सही समय पर डालें
  • ड्राई फ्रूट्स और इलायची आखिर में डालें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »