Aloo ki Kadhi Recipe: पकौड़े वाली कढ़ी की जगह ट्राई करें आलू वाली कढ़ी, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान

Aloo ki Kadhi Recipe: आपने अब तक कई तरह की कढ़ी खाई होगी लेकिन क्या कभी आलू वाली कढ़ी ट्राई की है. यह कढ़ी पकौड़े वाली कढ़ी की तुलना में बनाने में काफी आसान है और खाने में भी काफी टेस्टी लगती है. आज हम आपको आलू वाली कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
क्या आपने खाई है आलू वाली कढ़ी? (Photo- ITG) क्या आपने खाई है आलू वाली कढ़ी? (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

Aloo ki Kadhi Recipe: गर्मियों के मौसम में हल्का और खट्टा खाना खाने का मन ज्यादा करता है. ऐसे में कढ़ी एक बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती है. अगर आप रोज-रोज पकौड़े वाली कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं या कम समय में कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आलू वाली कढ़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.

दही, बेसन और उबले आलू से बनने वाली यह कढ़ी स्वाद में लाजवाब होती है और पकौड़े वाली कढ़ी की तुलना में आसानी से बन भी जाती है. आज हम आपको बताएंगे कि आलू वाली कढ़ी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1/2  किलो आलू (उबालकर छीले हुए और मैश किए हुए) 
2 चम्‍मच बेसन
1/2 कप दही
4-5 कड़ी पत्‍ते
1/2 चम्‍मच राई
2 साबुत लाल मिर्च
1 चम्‍मच अदरक- कटी हुई
1/2 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
1/2 चम्‍मच धनिया पाउडर
1/4 चम्‍मच मिर्च पाउडर
2 छोटे चम्‍मच नमक
3 कप पानी
2 चम्‍मच कटी हुई हरी धनिया

आलू वाली कढ़ी बनाते कैसे हैं?

  1. आलू वाली कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें.
  2. अब एक बाउल में बेसन, दही, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर इसमें थोड़ा पानी डालकर पतला घोल तैयार करें.
  3. इसके बाद एक गहरे पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें राई, करी पत्ते और साबुत लाल मिर्च डालकर तड़काएं.
  4. अब इसमें अदरक के टुकड़े डालकर हल्का भून लें.
  5. जब अदरक अच्छी तरह फ्राई हो जाए, तब इसमें दही और बेसन का तैयार घोल, नमक और धनिया पाउडर डालकर उबाल आने तक पकाएं.
  6. उबाल आने के बाद गैस कम कर दें और इसमें कटे हुए आलू डालकर कुछ मिनट तक पकने दें.
  7. अब आपका आलू वाली कढ़ी तैयार है इसे हरे धनिया से सजाकर गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement