Aloo Bukhara Chutney Recipe: भारत में हर प्रदेशों में अलग-अलग तरह की चीजें लोग बनाते हैं, राजस्थान से लेकर कश्मीर में कई तरह की डिशेज खाई जाती हैं. हर प्रदेश की अपनी एक पॉपुलर डिश तो होती है, लेकिन कुछ ऐसी डिशेज भी होती हैं, जिनके बारे में वहां के देसी लोगों को ही पता होता है. ऐसी ही एक चटनी के बारे में जानी-मानी पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने हाल में एक पॉडकास्ट में बताया.
अपनी दमदार आवाज के लिए फेमस सुनंदा शर्मा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में आलू बुखारा की चटनी की रेसिपी बताई है, जिसे उनकी मम्मी घर पर बनाती है. सुनंदा ने बताया कि वो खाने के साथ अचार और चटनी में से चटनी खाना पसंद करेंगी.
इस दौरान सुनंदा ने बताया कि उनके घर में कई तरह की चटनी बनाई जाती है, उनकी मम्मी पुदीना, अमरूद के अलावा आलू बुखारा की चटनी भी बनाती है. आइए घर पर पंजाबी स्टाइल में आलू बुखारा की चटनी बनाने का आसान तरीका जानते हैं, जिसे आप भी लंच या डिनर में रोटी-सब्जी या दाल-चावल के साथ में साइड डिश की तौर पर बना सकते हैं.
आलू बुखारा की चटनी के लिए इंग्रेडिएंट्स
आलू बुखारा की चटनी बनाने का देसी तरीका
चटनी को आप इस तरीके से करें सर्व
आलू बुखारा की चटनी का स्वाद हल्का मीठा और चटपटा होता है, इसलिए आप चाहे तो नाश्ते में पराठों के साथ सर्व कर सकते हैं. आप चाहे तो इस चटनी को दाल-चावल के साथ भी खा सकते है, इससे बोरिंग दाल-चावल भी टेस्टी लगेंगे. यह चटनी मीठी भी होती है तो इसको बच्चे भी मजे से खा लेते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क