Aloo Bread Roll Recipe: समोसा-कचौड़ी का स्वाद लगेगा फीका! जब शाम के नाश्ते में बनाएंगे ये टेस्टी आलू ब्रेड रोल, जानें रेसिपी

Aloo Bread Roll Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो क्रिस्पी आलू ब्रेड रोल जरूर बनाएं. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
 टेस्टी आलू ब्रेड रोल (Photo-ITG) टेस्टी आलू ब्रेड रोल (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

Aloo Bread Roll Recipe: शाम की चाय के साथ अगर आप कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाना चाहते हैं तो आलू ब्रेड रोल बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग से भरा यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. अच्छी बात यह है कि इसे आप घर पर कम सामान और कम मेहनत में झटपट तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि क्रिस्पी आलू ब्रेड रोल कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए  किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

5 उबले हुए आलू
12 ब्रेड स्लाइस
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
¼ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
¼ छोटा चम्मच से कम लाल मिर्च पाउडर
¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

आलू ब्रेड रोल बनाते कैसे हैं?

  1. आलू ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें. इसमें हरी मिर्च और धनिया पाउडर डालकर कुछ सेकंड भूनें.
  2. इसके बाद मैश किए हुए आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. आखिर में हरा धनिया डालें और 2-3 मिनट तक भून लें. अब गैस बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने दें.
  3. अब ब्रेड स्लाइस के किनारों को चाकू की मदद से काट दें. आलू के मिश्रण की बराबर-बराबर लोइयां बनाकर उन्हें रोल या अंडाकार आकार दे दें.
  4. एक प्लेट में थोड़ा-सा पानी लें. एक ब्रेड स्लाइस को हल्का-सा पानी में डुबोकर तुरंत निकाल लें और दोनों हथेलियों के बीच हल्के से दबाकर उसका सारा पानी निकाल दें.
  5. अब ब्रेड के बीच में आलू का रोल रखें और चारों तरफ से मोड़कर अच्छी तरह बंद कर दें, ताकि तलते समय रोल खुले नहीं. इसी तरह सभी ब्रेड रोल तैयार कर लें.
  6. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. गर्म तेल में 2-3 ब्रेड रोल डालकर मीडियम गैस पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें. तैयार रोल को टिश्यू पेपर पर निकालें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  7. अब आपका गरमा-गरम आलू ब्रेड रोल तैयार हैं. इन्हें हरी चटनी, टमाटर केचप या अपनी पसंद की किसी भी डिप के साथ परोसें और शाम की चाय का आनंद लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »