Moringa Paratha Recipe: मोरिंगा की पत्तियां यानी सहजन के पत्ते सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. मोरिंगा की पत्तियों को आप अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं. आज हम आपको अचारी मोरिंगा पराठा बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप नाश्ते में आसानी से तैयार कर सकते हैं.
मोरिंगा की पत्तियों, आटे और अचार से तैयार यह पराठा स्वाद में चटपटा और खुशबूदार होता है. अचार का स्वाद इसे नॉर्मल पराठों से थोड़ा अलग बनाता है. इसे आप नाश्ते, लंच या डिनर में दही, रायते, दाल, सब्जी या अचार के साथ परोस सकते हैं. आइए जानते हैं अचारी मोरिंगा पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप गेहूं का आटा या मल्टीग्रेन आटा
2 कप मोरिंगा की पत्तियां, धोकर बारीक कटी हुई
3 बड़े चम्मच अदरक का अचार या अपनी पसंद का कोई भी अचार
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1½ छोटा चम्मच अलसी पाउडर (ऑप्शनल)
नमक स्वादानुसार
पराठे सेंकने के लिए तेल
जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क