High Protein Roti Recipe: गेहूं के आटे में ये 3 चीजें मिलाकर बनाएं फूली-फूली 'हाई प्रोटीन रोटी', विटामिन B12 की कमी भी होगी पूरी!

High Protein Roti Recipe: फिटनेस मेंटेन करने के लिए अब महंगे और मिलावटी प्रोटीन सप्लीमेंट्स खरीदने की जरूरत नहीं है. रोस्टेड चना, पनीर और दही की मदद से ही आप घर पर स्वाद और सेहत से भरपूर 'प्रोटीन रोटी' तैयार कर सकते हैं. ये रोटी शरीर में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन B12 की कमी को भी आसानी से पूरा करेगी.

Advertisement
इस प्रोटीन रोटी को रोस्टेड चना, पनीर और दही मिलाकर बनाया जाता है. (Photo: ITG) इस प्रोटीन रोटी को रोस्टेड चना, पनीर और दही मिलाकर बनाया जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

High Protein Roti Recipe: आजकल ज्यादातर लोग फिटनेस मेंटेन करने और हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करने के लिए कई लोग बाजार से महंगे-महंगे प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स खरीदते हैं. हालांकि, ये कई बार नकली निकल जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ऐसे में बाजार से सप्लीमेंट्स या प्रोटीन पाउडर खरीदने से लोग अब कतराने लगे हैं. 

अगर आप भी प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो रुक जाएं. क्योंकि आप घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से भी ऐसी रोटी बनाई जा सकती है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन और विटामिन B12 से भरपूर है. रोस्टेड चना, पनीर और दही से तैयार होने वाली ये खास प्रोटीन रोटी बड़ों से लेकर बच्चों तक की रोजाना प्रोटीन जरूरत पूरी करने में मदद कर सकती है. सबसे अच्छी बात ये है कि ये रोटियां नॉर्मल रोटियों के मुकाबले ज्यादा सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनती हैं.

इंग्रेडिएंट्स:

Advertisement
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 3 बड़े चम्मच रोस्टेड चना
  • थोड़ा पनीर
  • 3 बड़े चम्मच दही
  • 2 बड़े चम्मच पानी (जरूरत अनुसार)
  • घी

बनाने का तरीका:

1. प्रोटीन और B12 से भरपूर रोटी बनाने के लिए मिक्सर जार में रोस्टेड चना, पनीर, दही और पानी डालें. अब इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करके एक स्मूद और क्रीमी पेस्ट बना लें.

2. एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें तैयार पेस्ट को थोड़ा-थोड़ा डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. जरूरत पड़े तो थोड़ा पानी और मिला सकते हैं. आटा गूंथने के बाद उसे ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें.

3. आटे की लोइयां बनाएं और सूखे आटे की मदद से रोटियां बेल लें. तवा गर्म करें और रोटियों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. गर्म रोटी पर थोड़ा घी लगाएं.

क्यों खास है ये रोटी?
रोस्टेड चना और पनीर प्रोटीन के अच्छे सोर्स माने जाते हैं, जबकि दही शरीर को विटामिन B12 और अन्य जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करता है. इस वजह से ये रोटी नॉर्मल रोटी के मुकाबले कहीं ज्यादा पौष्टिक बन जाती है.

किन चीजों के साथ खाएं?
आप इस प्रोटीन रोटी को दाल, सब्जी, दही, अचार या फिर हल्के नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं. बच्चों के टिफिन और फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोगों के लिए भी ये एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. अगर आप बिना प्रोटीन पाउडर के अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाना चाहते हैं, तो ये आसान और स्वादिष्ट रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »