High Protein Soya Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर हेल्दी डाइट चाहते हैं तो सोयाबीन से बना चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. इसे खाने से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है, साथ ही ओवरऑल हेल्थ बेहतर रहती है.
आज इस खबर में हम आपको सोया चीला बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं सोया चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बनाया जाता है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप सोया चंक्स
2 बड़े चम्मच बेसन
2 हरी मिर्च
2–3 लहसुन की कलियां
1 छोटा टुकड़ा अदरक
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
½ शिमला मिर्च (कटी हुई)
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
नमक स्वाद अनुसार
1 गिलास पानी
1 छोटा चम्मच तेल
सोया चीला कैसे बनाया जाता है?
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क