Dahi Kheera Salad Recipe: चिलचिलाती धूप में भी पेट रहेगा ठंडा! खीरा और दही से मिनटों में तैयार करें टेस्टी सलाद

Dahi Kheera Salad Recipe: गर्मियों में ठंडा और हेल्दी खाना हर किसी को पसंद आता है. ऐसे में दही और खीरे से बना यह रिफ्रेशिंग सलाद स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने में भी मदद करता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बना सकेंगे.

Advertisement
ठंडा-ठंडा खीरे और दही का सलाद बनाने का आसान तरीका (Photo-ITG) ठंडा-ठंडा खीरे और दही का सलाद बनाने का आसान तरीका (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

Dahi Kheera Salad Recipe: गर्मियों के मौसम में लोग खाने में ऐसी चीजें पसंद करते हैं जो हल्की, हेल्दी और शरीर को ठंडक देने वाली हों. ऐसे में दही वाला खीरे का सलाद एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह सलाद खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी रिफ्रेशिंग भी लगता है. इसमें दही, खीरा और दूसरी सब्जियों का इस्तेमाल होने की वजह से यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद कर सकता है.

Advertisement

खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह दोपहर के खाने के साथ एक परफेक्ट डिश बन सकती है. आज हम आपको मिनटों में दही और खीरा का रिफ्रेशिंग सलाद बनाना बताएंगे जो गर्मियों के मौसम में आपके पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है.

दही और खीरा का सलाद बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 खीरे 
1 कप दही
1 प्याज 
1 गाजर 
1 कप स्वीट कॉर्न (मक्के के दाने)
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स (कुटी हुई लाल मिर्च)
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार 

दही वाले खीरे का सलाद कैसे बनाते हैं?

  1. दही वाले खीरे की सलाद बनाने के लिए सबसे पहले खीरा, प्याज और गाजर को अच्छी तरह धो लें.
  2. अब इन्हें छीलकर अपनी पसंद के अनुसार छोटे या लंबे टुकड़ों में काट लें.
  3. इसके बाद स्वीट कॉर्न को थोड़ा पानी और नमक डालकर उबाल लें और फिर छानकर अलग रख लें.
  4. अब एक बड़े बर्तन या कटोरी में 1 कप दही लें.
  5. फिर इसमें काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, चिली फ्लेक्स और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि एक स्मूद पेस्ट बन जाए.
  6. अब इस दही वाले मिश्रण में कटा हुआ खीरा, गाजर और प्याज डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  7. आखिर में ऊपर से उबले हुए स्वीट कॉर्न और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाले और अच्छे से मिक्स करके सर्व करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement