Boondi Kadhi Recipe: गर्मियों के मौसम में ऐसा खाना खाने का मन करता है जो टेस्टी होने के साथ-साथ हल्का भी हो. ऐसे में दही से बनी बूंदी कढ़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसका हल्का खट्टा स्वाद और मुलायम बनावट खाने का मजा दोगुना कर देता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको पकौड़े भी नहीं बनाने पड़ते. बाजार से आसानी से मिलने वाली बूंदी की मदद से आप मिनटों में टेस्टी कढ़ी बना सकते हैं.
दही और बेसन से तैयार होने वाली यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में भी मदद करती है. गरमा-गरम चावल के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर आप भी रोज-रोज की सब्जियों खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हल्का व टेस्टी बनाना चाहते हैं तो बूंदी कढ़ी जरूर ट्राई करें. आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप आसानी से लंच या डिनर के लिए बना सकते हैं.
1 कप दही
2 बड़े चम्मच बेसन
1 कप बूंदी
3–4 कप पानी
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी या तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच राई
एक चुटकी हींग
8–10 करी पत्ते
2 साबुत सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया सजाने के लिए
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क