Bikaneri Gehun Dal Ki Khichdi Recipe: चावल की खिचड़ी भूल जाएंगे जब खाएंगे बीकानेर की मशहूर गेहूं वाली खिचड़ी, नोट करें आसान रेसिपी

Bikaneri Gehun Dal Ki Khichdi Recipe: आपने अब तक कई तरह की खिचड़ी खाई होंगी लेकिन क्या कभी गेहूं और दाल से बनी बिकानेरी खिचड़ी ट्राई की है. अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर आसानी से बनने वाली बिकानेरी गेहूं-दाल की खिचड़ी रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को यह बेहद पसंद आएगी.

Advertisement
बिकानेरी गेंहू दाल की खिचड़ी रेसिपी (Photo-ITG) बिकानेरी गेंहू दाल की खिचड़ी रेसिपी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

Bikaneri Gehun Dal Ki Khichdi Recipe: गर्मियों के मौसम में जब कुछ भारी या मसालेदार खाने का मन न हो तो खिचड़ी से बेहतर और हल्का भला क्या हो सकता है. लेकिन अगर आप हर बार वही नॉर्मल चावल-दाल की खिचड़ी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो  राजस्थान के बीकानेर की गेहूं दाल की खिचड़ी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

Advertisement

साबुत गेहूं और मूंग दाल से बनने वाली यह खिचड़ी पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है. दही, अचार या पापड़ के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. तो आइए जानते हैं कि बीकानेरी गेहूं दाल की खिचड़ी कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1/2 कप साबुत गेहूं
3-4 टेबल स्पून पीली मूंग दाल
1 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
1 साबुत लाल मिर्च
1/2 टी स्पून जीरा
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
एक चुटकी हींग 
घी (खाना पकाने के लिए)
धनिया पत्ती (ऑप्शनल)
  नमक स्वादानुसार

बीकानेरी गेहूं दाल की खिचड़ी कैसे बनाते हैं?

  1. बीकानेरी गेहूं दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के दानों को अच्छी तरह धोकर रातभर पानी में भिगो दें. अगले दिन इन्हें मिक्सर में दरदरा पीस लें.
  2. अब मूंग दाल को धोकर लगभग 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
  3. इसके बाद प्रेशर कुकर में दरदरा पिसा हुआ गेहूं, भीगी हुई मूंग दाल, आवश्यकतानुसार पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर कुकर का ढक्कन बंद करके खिचड़ी को पकाएं.
  4. एक पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च और साबुत लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें.
  5. तैयार तड़के को पकी हुई खिचड़ी के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिला लें.
  6. आखिर में हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा-गरम खिचड़ी को घी, अचार और पापड़ के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »