How To Set Dahi In Monsoon: बरसात में पानी जैसा पतला रह जाता है दही? बस बदलें ये एक तरीका; बाजार जैसा मलाईदार जमेगा

How To Set Dahi In Monsoon: बारिश के मौसम में उमस के कारण दही ठीक से नहीं जम पाता है. ऐसे में लोग अक्सर इस समस्या से परेशान रहते हैं. अगर आपको भी बारिश के मौसम में दही जमाने में परेशानी होती है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की बहुत जरूरत है. आज हम आपको 7 आसान किचन हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से बरसात में भी आपके घर का दही हर बार गाढ़ा, थक्केदार और मलाईदार बनेगा.

Advertisement
बारिश के मौसम में दही जमाने के लिए उसे किसी कपड़े में लपेटकर रखना होता है. (Photo: ITG) बारिश के मौसम में दही जमाने के लिए उसे किसी कपड़े में लपेटकर रखना होता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं रसोई में कुछ छोटी-छोटी परेशानियां भी साथ ले आता है. बारिश के मौसम में घरों में उमस बढ़ जाती है, जिसकी वजह से रसोई के बहुत से काम करने में परेशानी होती है. इन्हीं में से एक है दही का ठीक से न जम पाना है. अक्सर बरसात के दिनों में लोग शिकायत करते हैं कि दही को जमने में बहुत समय लगा. इसके साथ ही या वो तो पतला रह जाता है, पानी छोड़ने लगता है या फिर उसमें वो गाढ़ापन और मलाईदार स्वाद नहीं आ पाता. ऐसे में कई बार अच्छी-खासी मेहनत और दूध दोनों खराब हो जाते हैं.

Advertisement

अगर आपको भी दही जमाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको दही जमाने की कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बरसात में दही ना जमने समस्या से बच सकते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि बरसात के मौसम में आपके घर का दही हर बार गाढ़ा, थक्केदार और मलाईदार बने, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. चलिए जानते हैं. 

1. फुल क्रीम दूध का करें इस्तेमाल: अगर आप बरसात के मौसम में भी गाढ़ा दही चाहते हैं तो लो फैट दूध की बजाय फुल क्रीम दूध चुनना सही रहता है. ज्यादा फैट वाला दूध दही को बेहतर टेक्शचर देता है और वो ज्यादा क्रीमी भी बनता है.

2. दूध को अच्छी तरह उबालें: दही जमाने से पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें. उबाल आने के बाद उसे कुछ मिनट और धीमी आंच पर पकाने से दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाता है, जिससे दही भी ज्यादा थक्केदार बनता है.

Advertisement

3. सही तापमान पर मिलाएं जामन: दूध न ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही बिल्कुल ठंडा. जब दूध हल्का गुनगुना रह जाए, तभी उसमें जामन डालना सही रहता है. अगर दूध बहुत गर्म होगा तो अच्छे बैक्टीरिया नष्ट हो सकते हैं, जबकि ठंडे दूध में दही ठीक से नहीं जमता.

4. ताजा दही को ही बनाएं जामन: दही जमाने के लिए हमेशा ताजे दही के जामन का ही इस्तेमाल करें. ज्यादा खट्टा या पुराना दही इस्तेमाल करने से दही का स्वाद और टेक्शचर दोनों पर असर पड़ता है.

5. बरसात में गर्माहट बनाए रखना जरूरी: बारिश के मौसम में मौसम दही को ऐसी जगह रखें जहां हल्की गर्माहट बनी रहे. बर्तन को ढककर किसी मोटे कपड़े में लपेट सकते हैं. इससे दही जल्दी और बेहतर तरीके से जमता है.

6. जमते समय बार-बार न हिलाएं: जब आप दही जमने रखें तो बर्तन को बार-बार छेड़ने की गलती ना करें. ऐसा करने से दही अच्छी तरह से नहीं जमता है और पतला हो सकता है.

7. जमने के बाद फ्रिज में रखें: जब दही पूरी तरह जम जाए तो उसे फ्रिज में रख दें. इससे दही ज्यादा खट्टा नहीं होगा और वो गाढ़ा ही रहेगा. 

टिप: अगर आपको और ज्यादा गाढ़ा दही पसंद है, तो दूध उबालते समय उसमें थोड़ा सा मिल्क पाउडर मिला सकते हैं. इससे दही की क्रीमीनेस बढ़ जाती है और उसका टेक्शचर सही रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »