Old Charging Cable Reuse Ideas: दराज में पड़े कटे-फटे चार्जिंग केबल न फेंकें! बिना एक रुपया खर्च किए घर के ये 5 काम होंगे आसान

Old Charging Cable Reuse Ideas: घर में पड़े बेकार और पुराने चार्जिंग केबलों को कबाड़ समझकर फेंकने की गलती न करें. ये बहुत से कामों को आसान बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. चलिए जानते हैं आप किस तरह पुराने चार्जिंग केबल को इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement
पुराने चार्जिंग केबल की मदद से आप पौधों को बांध भी सकते हैं. (Photo: ITG) पुराने चार्जिंग केबल की मदद से आप पौधों को बांध भी सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

मोबाइल आजकल सभी के पास होता है और उसे चार्ज करने के लिए चार्जर की जरूरत होती है. चार्जर का इस्तेमाल लोग दिन में कई बार करते हैं. ऐसे में मोबाइल चार्ज करने के लिए इस्तेमाल होने वाली केबल धीरे-धीरे पुरानी होने लगती हैं. कभी उनका कनेक्टर खराब हो जाता है, तो कभी तार कटने या घिसने लगते हैं. ऐसे में लोग नई केबल खरीद लेते हैं और पुरानी केबल को किसी दराज में रखकर भूल जाते हैं. धीरे-धीरे घर में ऐसी केबल का ढेर जमा हो जाता है, जिन्हें बाद में बेकार समझकर फेंक दिया जाता है.

Advertisement

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराने चार्जिंग केबल का इस्तेमाल घर के कई छोटे-मोटे कामों में किया जा सकता है? इनसे पौधों को सहारा देने से लेकर पर्दे बांधने और सजावटी चीजें बनाने तक के काम आसान हो सकते हैं. यानी जिस केबल को आप कबाड़ समझ रहे हैं, वो घर के काम आ सकती है. आज हम आपको पुराने चार्जिंग केबल को दोबारा इस्तेमाल करने के 5 आसान तरीके बताने वाले हैं.

1. गमले और फोटो फ्रेम टांगने में आएगी काम: अगर आपके घर में पुराना और फ्लेक्सिबल चार्जिंग केबल पड़ा है, तो आप उसका इस्तेमाल रस्सी की तरह कर सकते हैं. इसकी मदद से हल्के फोटो फ्रेम या डेकोरेटिव सामान को बांधा जा सकता है. इसके लिए केबल के दोनों सिरों पर लगे कनेक्टर हटाकर उसे जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं.
 
2. पुराने केबल से बनाएं स्टाइलिश कोस्टर और कर्टन टाई: पुराने चार्जिंग केबल से घर की डेकोरेशन के लिए भी कुछ चीजें बनाई जा सकती हैं. अगर आपके पास कई बेकार केबल हैं, तो उनकी मदद से छोटे-छोटे डेकोरेटिव कोस्टर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए केबल को गोल-गोल लपेटकर मनचाही शेप दें और ग्लू की मदद से उसे चिपका दें. चाहें तो इसे अपनी पसंद के रंग से सजा भी सकते हैं.

इसके अलावा, केबल का इस्तेमाल पर्दों को बांधने के लिए भी किया जा सकता है. इसे पर्दे के चारों ओर लपेटकर एक सिंपल से कर्टन टाई की तरह इस्तेमाल करें. इससे बिना ज्यादा पैसे खर्च किए पर्दों को नया लुक दिया जा सकता है.

3. पौधों को सहारा देने के आएगी काम: अगर आपको घर में पेड़-पौधे लगाने का शौक है, तो पुराना चार्जिंग केबल गार्डनिंग में भी काम आ सकता है. मनी प्लांट, फिलोडेंड्रॉन और दूसरी बेल वाले पौधों को बढ़ने के लिए सहारे की जरूरत होती है. ऐसे में केबल से बेल को किसी मजबूत डंडे या सपोर्ट के साथ हल्के से बांधा जा सकता है.

टमाटर और खीरे जैसे पौधों को भी बढ़ने के दौरान सहारे की जरूरत पड़ सकती है. इसके लिए केबल का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि इसे पौधे के तने पर कसकर न बांधें. बहुत टाइट बांधने से तना दब सकता है और पौधे को नुकसान पहुंच सकता है. इसके बजाय मुलायम गार्डनिंग टाई का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा.

4. पुरानी केबल से बनाएं DIY नाइट लैंप: आप पुराने USB केबल की मदद से छोटा नाइट लैंप बनाने का आइडिया भी आजमा सकते हैं. इसके लिए LED लाइट, USB केबल और लैंप को रखने के लिए एक कवर जैसी चीजों की जरूरत पड़ सकती है.

इसे बेडसाइड टेबल या स्टडी टेबल पर इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इस तरह का लैंप बनाते समय बिजली और तारों की सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. कटी-फटी या अंदर से खुली तारों वाली केबल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. अगर आपको इलेक्ट्रिकल काम की जानकारी नहीं है, तो इसे खुद बनाने के बजाय किसी जानकार की मदद लें.

5. केबल के अंदर मौजूद तार से बनाएं क्राफ्ट आइटम: पुराने चार्जिंग केबल के अंदर तांबे या दूसरी मेटल के तार हो सकते हैं. इनका इस्तेमाल कुछ DIY और क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में किया जा सकता है. इनकी मदद से फूलों की डेकोरेशन, गिफ्ट डेकोरेशन और छोटे हैंडमेड आइटम तैयार किए जा सकते हैं.

हालांकि, तार निकालने के लिए केबल को काटना या उसकी बाहरी लेयर को हटाना पड़ता है. ऐसा करते समय चोट लगने या तारों के कॉन्टैक्ट में आने का खतरा हो सकता है. इसलिए ये काम ध्यान से करें और बच्चों को इससे दूर रखें.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »