Pahadi Kheera Raita Recipe: खाने के साथ रायता मिल जाए तो साधारण खाना भी स्वादिष्ट लगने लगता है. घरों में प्याज, बूंदी, लौकी और खीरे का रायता अक्सर बनाया जाता है. लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बनने वाले खीरे के रायते का स्वाद थोड़ा अलग होता है. इसमें धनिया, हरी मिर्च और लहसुन से तैयार हरा नमक डाला जाता है, साथ ही भूना जखिया और जीरा इसके स्वाद को और बढ़ा देता है.
अगर आप रोज के खाने में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो एक बार पहाड़ी स्टाइल का खीरे का रायता जरूर ट्राई करें. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसकी खास खुशबू और स्वाद खाने का मजा बढ़ा देते हैं. आप इसे रोटी-सब्जी, दाल-चावल, पराठे या छोले के साथ भी परोस सकते हैं.
खीरे का रायता बनाने के लिए सामग्री
पहाड़ी स्टाइल खीरे का रायता बनाने का तरीका
किसके साथ सर्व करें पहाड़ी खीरे का रायता
पहाड़ी स्टाइल खीरे के रायता खाने में बहुत मजेदार लगता है और इसे लोग रोटी के साथ मजे से खाते हैं. इसे आप लंच या डिनर में रोटी-सब्जी और दाल-चावल के साथ में साइड डिश की तरह सर्व कर सकते हैं. पहाड़ों में कई होटलों में तो खीरे का रायता खास छोले की सब्जी के ऊपर डालकर दिया जाता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क