सफेद हो रहे हैं बाल! हो सकता है दिल का रोग

असमय बालों का सफेद होना आजकल आम बात है. पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बालों का सफेद होना दिल के रोग का लक्षण भी हो सकता है. जानिये कैसे...

Advertisement
white hair heart disease symptoms white hair heart disease symptoms

जिन लोगों के बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं, उन्हें हृदय रोग का खतरा हो सकता है. एक नए शोध में यह चेतावनी दी गई है.

मिस्र के काहिरा यूनिवर्सिटी में किए गए एक अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार बालों का असमय सफेद होना हृदय रोग की ओर संकेत करता है. यूनिवर्सिटी के कार्डियोलॉजिस्ट ईरीनी सैमुअल ने बताया कि हमारे शोध के निष्कर्षों से पता चलता है कि वास्तविक उम्र कम होने के बावजूद बालों में सफेदी व्यक्ति की जैविक उम्र को बयां करती है और यह हृदय रोग की चेतावनी का संकेत हो सकता है.

Advertisement


एथेरोस्केलेरोसिस का निर्माण धमनियों के अंदर की वसा सामग्री से होती है और बालों में सफेदी दोनों में कई समानताएं. दोनों का कारण बिगड़ा हुआ डीएनए, ऑक्सीडेटिव तनाव, सूजन, हार्मोन में बदलाव और कार्यात्मक कोशिकाओं की तन्यता है.


सैमुअल कहते हैं कि एथेरोस्केलेरोसिस और बालों की सफेदी एक जैसी जैविक प्रक्रियाओं से होती हैं और उम्र बढ़ने के साथ ही दोनों में बढ़ोतरी होती है.


यह शोध स्पेन के मालागा में 6 से 8 अप्रैल तक यूरोपीयन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी (ईएपीसी) की सालाना कांग्रेस यूरोप्रिवेंट 2017 में प्रस्तुत किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement