तनाव आपको सिर्फ मानसिक तौर पर परेशान नहीं करता, बल्कि आपके शरीर को भी यह कई तरह प्रभावित करता है, खासतौर से हमारे पेट को.
आपने कई बार गौर किया होगा कि जब आप उदास होते हैं, तो आपको भूख कम लगती है या जरूरत से ज्यादा लगती है. परीक्षा से पहले पेट खराब हो जाता है या पेट में आदि. ऐसी बहुत सी बातें हैं, जो हमारी मन की स्थिति और पेट की सेहत को जुड़े होने की बात दर्शाती है. अब यह बात ब्रिटेन के एक डॉक्टर रोजर हैंडरसन ने साबित भी कर दी है.
ब्रिटिश विशेषज्ञों के अनुसार पेट में होने वाले दर्द और अन्य परेशानियों के 70 प्रतिशत मामलों में तनाव को जिम्मेदार पाया गया है.
दरअसल, तनाव के कारण पेट में एसिड अधिक बनने लगती है. जिसकी वजह से समस्याएं होने लगती हैं. तनाव की वजह से पेट में दर्द, सूजन, खिंचाव, गैस और पेट खराब होने जैसी परेशानियां हो सकती हैं.
इंसानों का इंटेस्टाइन, तनाव और भावनाओं के प्रति संवेदनशील होता है. इसलिए तनाव में होने पर हमारे पेट की सेहत पर सबसे ज्यादा प्रभाव होता है.
तनाव से राहत पाने के लिए इन्हें आजमाएं
मेधा चावला