भुना हुआ भुट्टा खाने के फायदे आपको हैरत में डाल देंगे

क्या आपने कभी भुट्टा खाने से होने वाले फायदों के बारे में सोचा है. आयुर्वेद में भुट्टा खाने के कई फायदे गिनाए गए हैं. ये प्यास को शांत करने वाला होता है. अच्छी बात ये है कि एक ओर जहां बहुत सी चीजें पकने के बाद अपना पोषक गुण खो देती हैं वहीं भुट्टे का पोषण और बढ़ जाता है.

Advertisement
भुट्टा भुट्टा

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

बरसात के मौसम में भुट्टे का स्वाद दोगुना हो जाता है. हममें से ज्यादातर लोग स्वाद के लिए ही भुट्टा खाते हैं. हल्की आंच पर पकाया गया भुट्टा बहुत स्वादिष्ट लगता है. लोग इसे नींबू और मसाला लगाकर खाना पसंद करते हैं.

पर क्या आपने कभी भुट्टा खाने से होने वाले फायदों के बारे में सोचा है. आयुर्वेद में भुट्टा खाने के कई फायदे गिनाए गए हैं. ये प्यास को शांत करने वाला होता है. अच्छी बात ये है कि एक ओर जहां बहुत सी चीजें पकने के बाद अपना पोषक गुण खो देती हैं वहीं भुट्टे का पोषण और बढ़ जाता है. भुट्टा कैरेटोनॉएड और विटामिन ए का अचछा स्त्रोत है.

Advertisement

भुट्टा खाने के फायदे:

1. भुट्टा खाने से दांत मजबूत होते हैं.

2. कभी आपने ये सोचा है कि पूरा भुट्टा खा लेने के बाद उसे बीच से तोड़कर सूंघते क्यों हैं? इसे सूंघने से सर्दी-जुकाम में फायदा होता है.

3. आप चाहें तो इसे सुखाकर जला लें. इसके अलावा ये खांसी में भी बहुत फायदेमंद है.

4. इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है. जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकता है और कैंसर से लड़ने में मदद करता है.

5. बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है. इसमें कोलेस्ट्रॉल न के बराबर होता है और इसलिए ये दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »