Aam Panna Warning: आम पन्ना पीने के शौकीन सावधान! पीने से पहले जान लें शरीर को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

गर्मियों में लू से बचाने वाला खट्टा-मीठा आम पन्ना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका ज्यादा पीने से नुकसानदेह हो सकता है. ज्यादा आम पन्ना पीने से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं, सुरक्षित रहने के लिए दिन में केवल 1-2 गिलास ही पिएं. आइए जानते हैं कि आमपन्ना पीने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं.

Advertisement
आमपन्ना पीने ज्यादा नहीं पीना चाहिए. (PHOTO:AI) आमपन्ना पीने ज्यादा नहीं पीना चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

Aam Panna Warning: गर्मियों का मौसम आते ही लोग ठंडा-ठंडा शरबत पीना शुरू कर देते हैं और इस दिनों आम बाजार में खूब मिलते हैं. इसलिए गर्मी में दिनों में आम पन्ना लोगों की पहली पसंद बन जाता है. आम से बनने वाली यह खट्टी-मीठी ड्रिंक पीने में बहुत मजेदार लगती है और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है. घर में इसी वजह से तेज धूप से आते ही लोग आमपन्ना पीने की डिमांड करते हैं और इसे पीते ही उनका शरीर तरोताजा महसूस करता है. 

Advertisement

कच्चे आम, पुदीना और मसालों से तैयार यह देसी ड्रिंक शरीर को ठंडक देने और लू से बचाने के लिए जाना जाता है.  यही वजह है कि कई लोग रोजाना इसका सेवन करते हैं. हालांकि, हर चीज की तरह आम पन्ना भी सीमित मात्रा में ही फायदेमंद होता है. जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से इसका सेवन करने पर शरीर को कुछ नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं.

अगर आप भी आमपन्ना पीने के शौकीन हैं तो एक बार पीने से पहले यह जान लीजिए कि क्या यह आपके लिए सही है. आइए जानते हैं कि आम पन्ना पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं. 

बढ़ सकती है पेट की परेशानी

कच्चे आम से बनने की वजह से इसमें खट्टापन काफी होता है. अगर आप इसे अधिक मात्रा में पीते हैं तो पेट में गैस, एसिडिटी, अपच या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम संवेदनशील है, उन्हें खास सावधानी बरतनी चाहिए.

Advertisement

ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा

खट्टे आम पन्ना को मीठा बनाने के लिए अक्सर इसमें चीनी या गुड़ मिलाया जाता है. इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, अगर वो इसे अधिक मात्रा पीते हैं तो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना चाहिए.

 वजन घटाने की जगह तेजी से बढ़ेगा वजन

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो बार-बार मीठा आम पन्ना पीना आपके लिए बेकार हो सकता है. इसमें मौजूद अतिरिक्त चीनी शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ा सकती है, जिससे वजन बढ़ने का जोखिम रहता है.

 दांतों को पहुंच सकता है नुकसान

कच्चे आम की खटास और चीनी का मिक्सर दांतों की ऊपरी परत यानी इनेमल को प्रभावित कर सकता है. लगातार और अधिक मात्रा में आम पन्ना पीने से दांतों में सेंसिटिविटी या कैविटी की समस्या बढ़ सकती है.

कुछ लोगों में एलर्जी या गले की परेशानी

आम से कुछ लोगों को एलर्जी होती है. हालांकि यह समस्या बहुत आम नहीं है, मगर कुछ लोगों को कच्चे आम या उसमें इस्तेमाल होने वाले मसालों से एलर्जी हो सकती है. इसके अलावा बहुत ठंडा आम पन्ना पीने से गले में खराश या अजीब सा महसूस हो सकता है.

Advertisement

आम पन्ना पीते समय रखें ये सावधानियां

  • दिन में 1 से 2 गिलास से ज्यादा सेवन न करें.
  • कम चीनी या बिना चीनी वाला आम पन्ना चुनें.
  • हमेशा ताजा और साफ-सफाई से बना आम पन्ना ही पिएं.
  • पेट, डायबिटीज या किडनी से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें.
  • बहुत ज्यादा ठंडा आम पन्ना पीने से बचें.
     

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या विशेष स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »