इस विंटर चलेगा कंगना रनोत के हॉट लुक का जादू...

अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने और बेस्ट दिखने का सही समय होता है सर्दी का मौसम. इस मौसम में आप भी हॉट-हॉट दिखना चाहती हैं तो अपनाएं ये लुक...

Advertisement
kangana ranaut kangana ranaut

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 25 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

सर्दियों का मौसम आ गया, यानी फैशन का मौसम आ गया. इस मौसम में जहां त्वचा खि‍ली- खि‍ली नजर आती है, वहीं एक्सपेरिमेंट के भी कई रास्ते खुल जाते हैं. इस बार सर्दी अपने साथ एक अलग ट्रेंड लेकर आई है. ये ट्रेंड है बालों और लिप्सटिक का. तो क्यों न आप भी इसका फायदा उठाएं और सर्दी के मौसम में बन जाएं हॉट-हॉट.

Advertisement

कर्ल बालों का ट्रेंड
इस बार सर्दी अपने साथ कर्ल लेकर आई है. अगर आपके बाल नेचुरली कर्ली हैं तो बहुत अच्छी बात है और अगर नहीं हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप उन्हें कर्ली बना सकती हैं. मसलन, बाल धोने के बाद सूखने से पहले कंघी न करें. आपके बाल नेचूरली कर्ली दिखेंगे.

इसके अलावा आप क्लीप्स का सहारा भी ले सकती हैं. अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप इन्हें हल्के गीले बालों में ही लगा लें. एक तरीका यह भी हो सकता है कि आप गीले बालों की पतली-पतली कई चोटियां बना लें. अच्छी तरह सूखने के बाद उन्हें खोल दें. इससे आपके बाल वेबी और कर्ली दिखेंगे.


पर यह बात भी जरूरी है कि कर्ली दिखने के साथ आपके बाल खूबसूरत भी दिखें. इसलिए शैम्पू के बाद अच्छी क्वालिटी का कंडिशनर लगाना न भूलें.

Advertisement


आंख और होठ पर मेटेलिक कलर और लिप्स मेकअप के लिए मेटेलिक कलर वाले आई शैडो और लिप्सटिक इस बार ट्रेंड में है. खासतौर से गोल्ड, कॉपर, ब्रॉन्ज और सिल्वर तो सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. हां, अगर आपको बहुत ज्यादा गॉडी लुक पसंद नहीं है तो मेटेलिक कलर आंखों या होठों, दोनों में से किसी एक पर लगाएं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement