Sophie Dhawan First Karwa Chauth: हाथों में मेहंदी, गले में मंगलसूत्र... पहले करवा चौथ पर दुल्हन सी सजीं शिखर धवन की पत्नी, PHOTOS

Sophie Dhawan First Karwa Chauth: शिखर धवन की पत्नी सोफी पहले करवा चौथ पर गुलाबी एथनिक सूट, मंगलसूत्र और बिंदी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनके हाथों की मेहंदी में शिखर का नाम और खास डिजाइन ने सबका ध्यान खींचा. देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें.

Advertisement
सोफी धवन ने पहले करवा चौथ पर पिंक सूट पहना. (Photo: ITG) सोफी धवन ने पहले करवा चौथ पर पिंक सूट पहना. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

Sophie Dhawan First Karwa Chauth: क्रिकेट की फील्ड पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले शिखर धवन पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. शिखर ने इस साल 21 फरवरी 2026 को सोफी शाइन से दूसरी शादी रचाई थी. ऐसे में 29 अक्टूबर (आज) सोफी पहली बार अपने पति शिखर धवन के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं. करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, लेकिन जब शादी के बाद पहली बार यह व्रत रखने की बात हो, तो इसकी खुशी और भी बढ़ जाती है. कुछ ऐसा ही खास मौका है क्रिकेटर शिखर धवन की पत्नी सोफी का, जो अपने पहले करवा चौथ के लिए सोलह श्रृंगार कर सजती-संवरती नजर आईं.

हाथों में रची गहरी मेहंदी, गले में मंगलसूत्र, माथे पर छोटी सी बिंदी और गुलाबी रंग के खूबसूरत एथनिक सूट में सोफी का अंदाज देखते ही बन रहा है. उनके इस ट्रेडिशनल लुक की सबसे खास बात है हाथों पर बना मेहंदी का डिजाइन, जिसमें पति शिखर धवन का नाम भी शामिल है. तस्वीरों में सोफी की खूबसूरती के साथ-साथ 'गब्बर' के लिए उनका प्यार भी साफ झलक रहा है.

गुलाबी सूट में सोफी का खूबसूरत लुक
पहले करवा चौथ के लिए सोफी ने लाइट पिंक कलर का खूबसूरत एथनिक सूट चुना. सूट को बारीक गोटा-पत्ती और एम्ब्रॉयडरी वर्क से सजाया गया है, जो उनके लुक को खास बना रहा है. गुलाबी रंग के इस आउटफिट में वह बेहद ग्रेसफुल नजर आ रही हैं. त्योहार के मौके पर उन्होंने अपने लुक को जरूरत से ज्यादा हैवी बनाने के बजाय सादगी और एलिगेंस के साथ स्टाइल किया.

Advertisement
सोफी धवन ने पहले करवा चौथ पर लगवाई शिखर धवन के नाम वाली मेहंदी. (Photo: InstagramStories/@sophiedhawan93)


गले में मंगलसूत्र पहन लुक किया कंप्लीट
सोफी ने अपने बालों को कर्ल करते हुए खुला रखा, जो उनके लुक में नेचुरल खूबसूरती जोड़ रहा था. सोफी का सूट ही इतना खूबसूरत था कि उन्होंने अपने मेकअप को मिनिमल रखा. माथे पर छोटी सी बिंदी और कानों में ट्रेडिशनल झुमके उनके चेहरे की चमक बढ़ा रहे हैं. गले में मंगलसूत्र और हाथों में सजी मेहंदी ने उनके इस लुक को करवा चौथ के लिए परफेक्ट बना दिया. 

सोफी धवन ने पहले करवा चौथ पर लगवाई शिखर धवन के नाम वाली मेहंदी. (Photo: InstagramStories/@sophiedhawan93)


हाथों में रचाई चांद देखती महिला मेहंदी, लिखा शिखर का नाम
सोफी के पहले करवा चौथ के लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी मेहंदी खींच रही है. उन्होंने अपने हाथों पर ऐसा डिजाइन बनवाया है, जिसमें करवा चौथ की झलक के साथ पति के लिए प्यार भी नजर आता है. उनकी हथेलियों पर बना डिजाइन इस मेहंदी को और खास बना रही हैं.

Advertisement

एक हथेली पर छलनी से चांद को निहारती महिला का खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है. इसके आसपास चांद-सितारों के छोटे-छोटे डिजाइन हैं, जो करवा चौथ की परंपरा को बयां करते हैं. वहीं, दूसरी हथेली पर कलश और मटके जैसा डिजाइन बनाया गया है, जिसके ऊपर इंग्लिश में 'Shikhar' लिखा नजर आता है. पति का नाम मेहंदी में शामिल कर सोफी ने अपने पहले करवा चौथ को और भी यादगार बना दिया.

हाथों के पिछले हिस्से पर बना 'S', बारीक डिजाइन ने खींचा ध्यान
सोफी के हाथों के पिछले हिस्से पर भी बेहद खूबसूरत और बारीक मेहंदी डिजाइन बनाया गया है. इसमें जाल जैसा पैटर्न, पत्तियों की बेल और ट्रेडिशनल अरेबिक स्टाइल की झलक देखने को मिलती है.

सोफी धवन ने पहले करवा चौथ पर लगवाई शिखर धवन के नाम वाली मेहंदी. (Photo: InstagramStories/@sophiedhawan93)

इस डिजाइन के बीच में 'S' अक्षर भी बनाया गया है, जो शिखर धवन के नाम से जुड़ा है. बारीक बेल-बूटों और खूबसूरत पैटर्न के साथ ये अक्षर मेहंदी को खास टच दे रहा है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »