Aishwarya-Aradhya Twinning: भतीजे के बर्थडे में ऐश्वर्या ने की बेटी संग ट्विनिंग, मां की परछाई लगीं आराध्या, PHOTOS

Aishwarya-Aradhya Twinning: ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या बच्चन के साथ अपने भतीजे शिवांश राय की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुईं. इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या ने एक ही रंग के कपड़े पहने हुए थे.

Advertisement
ऐश्वर्या और आराध्या ने की ट्यूनिंग (Photo: ITG) ऐश्वर्या और आराध्या ने की ट्यूनिंग (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

Aishwarya-Aradhya Twinning: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन के साथ किसी इवेंट या फंक्शन में नजर आती हैं तो हर किसी की निगाहें उन पर टिक जाती हैं. हाल ही में अपने भतीजे के जन्मदिन के जश्न में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ ट्विनिंग करती हुई नजर आईं. इस पार्टी से सामने आई तस्वीरों में आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय की हूबहू कार्बन कॉपी लग रही हैं और दोनों की यह खूबसूरत बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है. 

Advertisement

ऐश्वर्या ने की आराध्या संग ट्विनिंग
इस जन्मदिन की पार्टी के मौके पर ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन ने एक जैसे कैजुअल मैचिंग आउटफिट्स पहने हुए थे जिसमें दोनों बहुत ही सुंदर लग रही थीं. ऐश्वर्या इस दौरान पाउडर ब्लू रंग की शर्ट पहनी दिख रही हैं. उन्होंने गले में ब्लैक पर्स टांगा है और चश्मे पर सिर पर स्टाइल से टिकाया हुआ है.

ऐश्वर्या ने इस दौरान अपने बालों को स्ट्रेट लुक देकर खुला छोड़ा. हाथ में स्मार्ट वॉच और रिंग पहनी हुई है. उन्होंने मेकअप भी काफी हल्का किया हुआ है. 

वहीं, आराध्या ने भी ब्लू रंग की जैकेट पहनी है जो डेनिम की है. उन्होंने बालों को खुला छोड़ा है और ब्लैक हेयरबैंड लगाया हुआ है.

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में फैंस आराध्या की खूबसूरती की तुलना सीधे उनकी मां ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं, और उन्हें मां की परछाई बता रहे हैं.

Advertisement

वहीं, इन तस्वीरों को ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. एक तस्वीर में परिवार को जन्मदिन का केक काटते हुए देखा जा सकता है जबकि दूसरी तस्वीर में सभी लोग एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.


कैप्शन में श्रीमा ने लिखा, 'मेरे प्यारे शिवांश को जन्मदिन बधाई! आने वाले समय में और भी शरारतें हों, प्रकृति के साथ और ज्यादा समय बीते, खूब हंसी-मजाक हो और ढेर सारी दुआएं मिलें. मुझे तुम पर बहुत गर्व है.'

शिवांश ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय और उनकी पत्नी श्रीमा राय के बेटे हैं. इस छोटे से परिवार में ऐश्वर्या की मां बृंदा राय और आदित्य के बड़े बेटे विहान राय भी शामिल थे. जश्न की तस्वीरें जल्द ही सोशल मीडिया पर आईं, लोगों ने शिवांश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और ऐश्वर्या के लुक की प्रशंसा की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »