सारा तेंदुलकर हमेशा ही स्टाइल और फैशनसेंस को लेकर सु्र्खियों में छाई रहती हैं. एक बार फिर वो अपने भाई की शादी में सारी लाइमलाइट चुराने में कामयाब हुईं. 5 मार्च को अर्जुन और सानिया ने मराठी रीति-रिवाज से शादी की. मुंबई में अर्जुन की वेडिंग में तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. लाल जोड़े में दूल्हा-दु्ल्हन दोनों काफी सुंदर लगे रहे थे, लेकिन शादी की तस्वीरों में गुलाबी रंग में रंगी सारा ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. सोशल मीडिया सेंसेशन सारा तेंदुलकर के लुक्स की इंटरनेट पर जमकर चर्चे हो रहे हैं.
(Photo: Instagram@yogenshah_s)
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा अपने भाई की शादी के फंक्शन में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. इस खास मौके पर उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कस्टम बांधनी साड़ी पहनी थी, जिस पर जरदोजी और रेशम की बारीक कढ़ाई की गई थी. ट्रेडिशनल साड़ी के साथ सारा का एलिगेंट स्टाइल, मिनिमल मेकअप और ग्रेसफुल अंदाज सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है.
(Photo: Instagram@yogenshah_s)
बेबी पिंक कलर की साड़ी के साथ उन्होंने एक मैचिंग हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पहना, जिसमें गले की फिनिशिंग और स्लीव्स पर ट्रेडिशनल लटकन वाली डिटेलिंग दी गई थी. ब्लाउज की नेकलाइन को लटकन बहुत ग्रेसफुल लुक दे रहा था और बैक पर डोरियों वाला डिजाइन था, जो उनको लुक को बोल्ड टच दे रहा था.
(Photo: Instagram@yogenshah_s)
सारा तेंदुलकर की साड़ी ही नहीं बल्कि उनकी जूलरी भी उनके लुक में एक अलग ही चार्म जोड़ रही थी. जूलरी की बात करें तो सारा ने एक भारी अनकट डायमंड और पोल्की का चोकर सेट पहन रखा था, जिसमें नीचे की तरफ लगे हुए मिंट ग्रीन पन्ना के मोती उनके पिंक कलर के कपड़ों के साथ एक बहुत ही शानदार और रिफ्रेशिंग कंट्रास्ट एड कर रहा था.
(Photo: Instagram@yogenshah_s)
हैवी नेकलेस ही नहीं बल्कि सारा ने अपने कानों में बड़े कुंदन के झुमके और माथे पर एक सुंदर मांग टीका लगाया था, जो उनके फेस के फीचर्स को बहुत ही बेहतरीन तरीके से उभार रहे थे. जबकि हाथों में चौड़ी कुंदन की चूड़ियां और उंगली में सजी बड़ी स्टेटमेंट रिंग उनके इस पूरे एथनिक अवतार में एक ट्रेडिशनल टच एड कर रहा था.
(Photo: Instagram@yogenshah_s)
मेकअप के मामले में सारा ने लेस इज मोर का फॉर्मुला अपनाते हुए बहुत ही न्यूड और ग्लोइंग बेस रखा है, जिसमें उनकी आंखों पर हल्का विंग्ड लाइनर और होठों पर सटल सॉफ्ट पिंक शेड की लिपस्टिक कमाल लगी रही थी. लाइट पिंक साड़ी और मेकअप ने उनके चेहरे की नेचुरल चमक को बरकरार रखा, जिसकी वजह से शादी में सबकी नजरें सिर्फ उन पर ही ठहरी हुई थीं.
(Photo: Instagram@yogenshah_s)
सारा का ओवरऑल लुक एकदम परफेक्ट था, मेकअप के साथ-साथ उनका हेयरस्टाइल भी बहुत शानदार था. अंजलि की लाडली ने अपने बालों का एक क्लासी 'हाफ-अप हाफ-डाउन' हेयरस्टाइल बनाया हुआ था. जिसमें आगे के बालों को हल्का ट्विस्ट देकर पीछे पिन किया गया है और बाकी बालों को खुला छोड़कर सॉफ्ट वेव्स दी गई हैं, जिससे उनके ईयररिंग्स की चैन को स्टाइल किया हुआ था.
(Photo: Instagram@yogenshah_s)
भाई की शादी हर बहन के लिए खास होती है और सारा ने भी अपनी हल्दी-मेहंदी और संगीत सभी को खूब एन्जॉय किया. सारा ने हाथों में मेहंदी लगवाई थी, जिसे वो फोटोज में फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं.
(Photo: Instagram@yogenshah_s)
पिंक कलर की साड़ी के साथ उन्होंने अपनी हाइट और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए स्टाइलिश प्लेटफॉर्म हील्स पहनी थी, गोल्डन कलर की हील्स उनके आउटफिट के साथ जंच भी रही थी और उनकी साड़ी के फॉल को एक परफेक्ट स्ट्रक्चर भी दे रही थी.
(Photo: Instagram@yogenshah_s)