जाने-माने कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. इस बीच अग्रता और पवित्र की दिवाली पार्टी की तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं. अग्रता ने पति पवित्र खंडेलवाल के साथ ससुराल में दिवाली पार्टी सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर उनका अंदाज इतना स्टाइलिश रहा कि नजरें उनके लुक पर टिक गईं. उन्होंने पारंपरिक कपड़ों से हटकर मॉडर्न देसी ग्लैम को चुना, जिसमें वेस्टर्न फैशन और इंडियन टच का खूबसूरत मेल देखने को मिला.
सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली अग्रता तस्वीरों में ससुराल के साथ दिवाली पार्टी करती नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि वह अपनी जेठानी के बच्चों के साथ मस्ती करती भी दिखीं. दिवाली की तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज चर्चा बटोर रहा है.
पवित्र खंडेलवाल ने इस मौके पर ऑलिव ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंट वाला कुर्ता पहना. इसके साथ उन्होंने वाइट पजामा पेयर किया. उनका यह ट्रेडिशनल लुक सिंपल और एलिगेंट लगा.
दिवाली पार्टी के लिए अग्रता ने लैवेंडर कलर का खूबसूरत को-ऑर्ड सेट पहना. उनका ऑफ शोल्डर कॉर्सेट स्टाइल टॉप इसकी खासियत है. नेकलाइन और हेमलाइन पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट की डिटेलिंग है, इसके साथ फिटेड बॉडीकॉन स्कर्ट उनके लुक को ग्लैमरस बना रही है.
अपने वेस्टर्न आउटफिट को देसी टच देने के लिए अग्रता ने मैचिंग लैवेंडर फैब्रिक को दुपट्टे की तरह गले में कैरी किया. यह नेक ड्रेप उनके लुक में इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन बना रहा है.
अग्रता ने इस खूबसूरत ड्रेस के साथ छोटे स्टड इयररिंग्स पहने और गले को खाली रखा. हाथों में हल्की मेहंदी और मैटेलिक सिल्वर पोटली बैग उनके फेस्टिव लुक को खास बना रहे हैं.
अग्रता ने बालों को साइड पार्टिंग के साथ खुला रखा और सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया. मेकअप के लिए ग्लॉसी बेस, हल्का ब्लश, वेल-डिफाइंड आइब्रो और सॉफ्ट पिंक न्यूड लिपस्टिक से अपना लुक पूरा किया. उनका यह सॉफ्ट ग्लैम लुक काफी खूबसूरत लग रहा है.
अग्रता ने अपनी गोद में बच्चा उठाया है, जिसने अपनी आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है. अग्रता ने अपनी जेठानी के बेटे को थाम रखा है, जो अपनी चाची के साथ फोटो क्लिक कराते बहुत खुश लग रहा है.