मुंबई में NMACC की तीसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की नाइट में बॉलीवुड का मोस्ट पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी वाइफ कियारा आडवाणी ने अपने लुक से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था. कियारा ने जैसी एंट्री मारी उनके देसी लुक ने सबका ध्यान खींच लिया. जहां गुलाबी साड़ी में उनकी स्टनिंग एंट्री ने रेड कार्पेट पर एक नया फैशन स्टैंडर्ड सेट किया और उनके लग्जरी स्टाइलिंग सेंस ने भी सबको इंप्रेस किया. व्हाइट कलर के कुर्ते में सिद्धार्थ भी बहुत डैसिंग लग रहे थे, लेकिन कियारा के लग्जरी फैशन की सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है. सबसे ज्यादा एक्ट्रेस की साड़ी और महारानी हार की कीमत लोगों के होश उड़ा रही है.
(Photo: Instagram@kiaraaliaadvani)
कियारा आडवाणी ने इस खास इवेंट के लिए नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के ब्रांड की ‘गुलपोश’ सिल्क क्रेप साड़ी पहनी जिसमें ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी के साथ मॉडर्न डिजाइन एलिमेंट्स का खूबसूरत फ्यूजन देखने को मिला.
(Photo: Instagram@kiaraaliaadvani)
इस साड़ी का ऑर्गेंजा पैचवर्क पल्लू और डिटेल्ड हैंडवर्क उनके पूरे लुक को रिच और क्लासी फिनिश दे रहा था, गुलाबी साड़ी का पल्लू लाइट ग्रीन शेड में था. कियारा की साड़ी का कलर समर सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है और ऑर्गेंजा का ट्रेंड पिछले काफी समय से लोगों के बीच बना हुआ है.
(Photo: Instagram@kiaraaliaadvani)
नीता अंबानी के इवेंट के लिए कियारा ने जो ब्यूटीफुल सी पिंक साड़ी पहनी थी, वो हाउस ऑफ मसाबा के कलेक्शन से थी. उसकी कीमत करीब 1,30,000 बताई जा रही है.
(Photo: Instagram@kiaraaliaadvani)
साड़ी पर डेलिकेट गोल्ड बूटा वर्क हो रखा था. साड़ी के साथ उन्होंने गोल्ड एंब्रायडरी वाला हैवी सिकुइन्स बस्टियर ब्लाउज पहना था. जिसकी स्पैगेटी स्ट्रैप और वी नेकलाइन साड़ी को भी ग्लैमरस टच दे रहा था.
(Photo: Instagram@kiaraaliaadvani)
कियारा आडवाणी का ओवरऑल लुक बहुत शानदार था,लेकिन उनकी साड़ी से भी ज्यादा उनके गले में पहने हार का डिजाइन लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट कर रहा था. उन्होंने जो हार पहना था, वो कोई मामूली नेकलेस नहीं था, उसकी कीमत उनकी साड़ी से भी ज्यादा थी. एक्ट्रेस ने ‘महारानी मेकर’ चोकर पहना है, जिस पर 18kt सोने का ‘सोन चिड़िया’ सिक्का बना है और यह बारोक और ताजे पानी के मोतियों से जड़ा हुआ है.
(Photo: Instagram@kiaraaliaadvani)
कियारा का यह खूबसूरत नेकलेस भी मसाबा के कलेक्शन से ही लिया गया था, जिसकी कीमत करीब 18,50,0001 रुपये बताई जा रही है. नेकलेस पर सोने के साथ-साथ फुल कट डायमंड और फ्रेश वाटर पर्ल्स को अटैच किया गया है, जो उसे काफी यूनिक और अट्रैक्टिव बना रहा है.
(Photo: Instagram@kiaraaliaadvani)
कियारा ने अपने मेकअप को मिनिमलिस्टिक रखा है, उन्होंने सॉफ्ट ड्यूई फिनिश के साथ नेचुरल ग्लो रखा और बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया है. उनका पूरा लुक फ्रेश और एफर्टलेस लग रहा है और ट्रेडिशनल के साथ जो मॉर्डन टच भी दे रहा है.
(Photo: Instagram@kiaraaliaadvani)