आगे-आगे हाथी, पीछे-पीछे पुलिस... दशहरा जुलूस के दौरान जमकर मचाया उत्पात, VIDEO

कर्नाटक के शिवमोग्गा में दशहरा उत्सव के दौरान हाथी सोमन्ना अचानक उग्र हो गया, जिससे शोभायात्रा में अफरा-तफरी मच गई. दो हाथी तेजी से भागने लगे और पुलिसकर्मी उन्हें नियंत्रित करने के लिए दौड़ते नजर आए. अधिकारियों ने हाथी को शांत करने के लिए बेहोशी का इंजेक्शन दिया, तब जाकर स्थिति काबू में आई.

Advertisement
हाथियों को बेहोशी का इंजेक्शन देकर शांत कराया गया. (Photo- ITGD) हाथियों को बेहोशी का इंजेक्शन देकर शांत कराया गया. (Photo- ITGD)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

कर्नाटक के शिवमोग्गा में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान एक बड़ा बवाल देखने को मिला. शोभायात्रा के वक्त अचानक हाथी 'सोमन्ना' के उग्र होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई. सड़क पर दो हाथी तेजी से भागने लगे और इस दौरान पुलिसकर्मियों की एक टीम उनके पीछे भागती नजर आई.

शिवमोग्गा दशहरा जुलूस के दौरान जैसे ही हाथी सोमन्ना अचानक गुस्से में आ गया और भागने के दौरान उनपर रखा हौदा भी गिर गया. ऐसे में सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए. 

Advertisement

हालात काबू करने के लिए तुरंत जानवरों के डॉक्टरों को बुलाया गया. अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए हाथी को शांत करने के लिए उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया. तब जाकर स्थिति काबू में आई.

भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. वीडियो में भी देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिसकर्मी और अधिकारी हालात पर काबू पाने के लिए दौड़-भाग कर रहे हैं और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने के लिए कह रहे हैं.

मौके पर पहुंचे एसपी और डीएफओ

शिवमोग्गा के एसपी और DFO तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने खुद मोर्चा संभालते हुए स्थिति और भीड़ नियंत्रण का जायजा लिया। प्रशासन की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया. प्रशासन के मुताबिक, बेहोश करने की दवा दिए जाने के बाद अब हाथी सोमन्ना की हालत में सुधार हो रहा है. फिलहाल उसे कोट सीतारामंजनेय मंदिर के पास रखा गया है, जहां पशु चिकित्सकों की देखरेख में उसकी रिकवरी जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »