मैसूर में पत्नी का सनसनीखेज कांड! पति की हत्या कर बोली- हार्ट अटैक आया था

मैसूर के कुवेम्पुनगर में एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी पत्नी सुशीला ने शुरुआत में इसे हार्ट अटैक बताया, लेकिन बाद में जुर्म कबूल किया. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पारिवारिक विवाद और वित्तीय मुद्दे थे. दोनों की संतान नहीं थी, जिसे लेकर भी उनके बीच तनाव रहता था.

Advertisement
पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते पति की हत्या की.(Photo: Representational) पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते पति की हत्या की.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST

कर्नाटक के मैसूर में एक महिला ने अपने 50 साल के पति की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी पत्नी ने शुरुआत में इस हत्या को हार्ट अटैक साबित करने की कोशिश की थी. मृतक की पहचान नित्यानंद के रूप में हुई है, जो एक कार शोरूम में काम करते थे.

नित्यानंद अपनी पत्नी सुशीला के साथ रहते थे. सुशीला एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है. पुलिस के मुताबिक, कपल की कोई संतान नहीं थी.

Advertisement

रविवार रात को मैसूर के कुवेम्पुनगर इलाके में रहने वाले नित्यानंद शराब के नशे में घर लौटे थे. जब वो सो रहे थे, तब सुशीला ने एक रस्सी से उनका गला दबाकर उनकी जान ले ली.

पहले दिल का दौरा पड़ने का नाटक किया

हत्या करने के बाद सुशीला ने नित्यानंद के भाई को फोन करके बताया कि नित्यानंद को दिल का दौरा पड़ा है. जब भाई  घर पहुंचा, तो उसे नित्यानंद के गले पर चोट के निशान दिखाई दिए. इससे उसे सुशीला पर शक हुआ और उसने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी.

पारिवारिक विवाद और वित्तीय मुद्दे बने वजह

पुलिस की शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी सुशीला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस को शक है कि दोनों के बीच लंबे समय से पैसों और संपत्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था. इसके साथ ही, संतान न होने की वजह से भी दोनों के बीच तनाव रहता था. 

Advertisement

पुलिस ने ये भी बताया कि सोमवार सुबह नित्यानंद के दोस्त दर्शन उनके घर पहुंचे थे. नित्यानंद ने जब उनका फोन नहीं उठाया तो वो उन्हें देखने घर आए थे. दर्शन के बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद सुशीला ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला था.

यह भी पढ़ें: प्रेमी संग मिलकर पति का मर्डर! मजदूरी दिलाने के बहाने पिलाई फ्री की शराब फिर कर दी हत्या

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »