किराए के घरों में महिलाएं चला रही थीं सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे कर दिया पर्दाफाश

बेंगलुरु पुलिस ने किराए के मकानों में कथित तौर पर देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. CCB के महिला सुरक्षा दस्ते ने 3 जुलाई को मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो पीड़ित महिलाओं को भी मुक्त कराया. पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे फोन पर ग्राहकों से संपर्क कर किराए के घरों में वेश्यावृत्ति की व्यवस्था कराती थीं.

Advertisement
बेंगलुरु में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश.  (Photo: Representational ) बेंगलुरु में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

बेंगलुरु पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में किराए के मकानों से कथित तौर पर देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर की गई दो महिलाओं को भी सुरक्षित बचाया है. मामले की जांच सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) के महिला सुरक्षा दस्ते द्वारा की जा रही है.

Advertisement

एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि 3 जुलाई को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर CCB की महिला सुरक्षा टीम ने अलग-अलग तारीखों पर चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिन पर अन्य महिलाओं का शोषण कर देह व्यापार का नेटवर्क संचालित करने का आरोप है.

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे अधिक पैसा कमाने के लिए मोबाइल फोन के जरिए संभावित ग्राहकों से संपर्क करती थीं. इसके बाद ग्राहकों को किराए के मकानों में बुलाकर वहां वेश्यावृत्ति की व्यवस्था कराई जाती थी. अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा रैकेट योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा था.

पूरे नेटवर्क के जांच में जुटी पुलिस
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को इस कथित रैकेट से मुक्त कराया. अधिकारियों के अनुसार पीड़ित महिलाओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और उनके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे. साथ ही यह रैकेट कितने समय से संचालित किया जा रहा था.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गिरिनगर और गोविंदराजनगर पुलिस थानों में संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »