बेंगलुरु में नकली सिगरेट रैकेट का भंडाफोड़, पिता-पुत्र समेत 5 गिरफ्तार

बेंगलुरु एयरपोर्ट पुलिस ने एक नकली सिगरेट रैकेट का भंडाफोड़ किया है और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 50 लाख रुपये की नकली सिगरेट भी बरामद की गई है.

Advertisement
बेंगलुरु में हुआ नकली सिगेरट रैकेट का पर्दाफाश. (Photo: Representational ) बेंगलुरु में हुआ नकली सिगेरट रैकेट का पर्दाफाश. (Photo: Representational )

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

बेंगलुरु एयरपोर्ट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. यह कार्रवाई देवनहल्ली के पास किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में पिता-पुत्र की एक जोड़ी भी शामिल है. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अब्दुल बशीद, उनके बेटे मोहम्मद आशिक, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद अंसारी और गुलाम हुसैन खान के रूप में हुई है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार आरोपी सिंगापुर, मलेशिया, कुआलालंपुर और हांगकांग जैसे देशों से अवैध रूप से नकली सिगरेट बेंगलुरु में तस्करी करके ला रहे थे. साथ ही उन्हें विभिन्न राज्यों में बांट रहे थे. एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा और लगभग 50 लाख मूल्य के नकली सिगरेट के 20 कार्टन जब्त किए.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: जीजा ने की साले की हत्या, फिर शव कार में लेकर पुलिस के सामने किया सरेंडर

बताया जाता है कि यह गिरोह विदेशों में लगभग ₹2.5 प्रति सिगरेट खरीदता था और उन्हें बेंगलुरु में ₹16 में बेचता था. यह रेट प्रति सिगरेट ₹22–24 के बाजार मूल्य से काफी कम था. जांच में पता चला कि यह समूह ITC लिमिटेड के उत्पादों की नकल कर रहा था.

यह भी पढ़ें: हाथ में शराब की बोतल, भरी सड़क पर लहराती बाइक...बेंगलुरु में स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल

Advertisement

नकली सिगरेट नेटवर्क के संबंध में शिकायत अंवेश आईपीआर सर्विस द्वारा दर्ज कराई गई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »