बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. किराए को लेकर हुए विवाद में एक 42 साल के वकील की दो किराएदारों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, यह वारदात आधी रात को वकील के घर पर हुई. गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. मृतक की पहचान पट्टनदुर अग्रहारा के निवासी मंजूनाथ के रूप में हुई है.
रविवार रात मंजूनाथ की उनके दो किराएदारों से जोरदार बहस हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामले ने खूनी मोड़ ले लिया. जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करते हैं.
आरोप है कि गोलीबारी के करीब घंटे भर पहले ही दोनों की मंजूनाथ से किराया देने को लेकर बात-बहस हुई थी. इसके बाद किराएदारों ने सीधा सिर पर गोली मारकर मंजूनाथ की हत्या कर दी. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: बिहार और हरियाणा के हैं शूटर्स, टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों के सामने आए नाम, तीनों पकड़े भी गए
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले के बाद से पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है. जांच में आरोपियों और मृतक के बारे में पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद व्हाइटफील्ड पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.
aajtak.in