> कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए.
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए.
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी.
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो 'भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'.
> मिंटू की भाभी काजू खा रही थीं.
मिंटू प्यार से बोला- भाभी जी, जरा मुझे भी टेस्ट करा दो.
भाभी ने एक काजू चिंटू हाथ में रख दिया और बाकि खुद खाने लगीं.
मिंटू- बस एक ही काजू?
भाभी ने गुस्से में कहा- हां, बाकि सबका स्वाद भी ऐसा ही है...!
> भोलू- अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं,
तो क्या इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जाएंगी.
मोलू- जरूर और हाथ छोड़ दोगे तो मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिख जाएंगी...
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
> टीचर- ताजमहल किसने बनाया?
रमेश- जी, कारीगर ने.
टीचर- मेरा मतलब, बनवाया किसने था ?
रमेश- जी, ठेकेदार ने!
> टीटू बिजली की दुकान पर गया और,
दुकानदार से बोला- एक काला बल्ब देना.
दुकानदार- भाई साहब, काले बल्ब का क्या करोगे?
टीटू- यार, दोपहर को अंधेरा करके सोना है!!!
> पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी.
पति- कितना काम करेगी तू? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली.
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए और पति चालाकी से बच गया...
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
aajtak.in