>टीचर- छोटू बताओ, बिजली कहां से आती है?
छोटू- मामा के घर से.
टीचर- वो कैसे?
छोटू-जब भी बिजली जाती है, तो पापा कहते हैं-
सालों ने फिर से बिजली काट दी...
>शिंटू- पापा क्या आपको अंधेरे से डर लगता है?
पिता- नहीं
शिंटू-शेर से लगता है?
पिता- नहीं
शिंटू-तो बिजली से?
पिता-नहीं
शिंटू-तो आपके लिए पूरी दुनिया में सिर्फ मम्मी ही सबसे ज्यादा डरावनी हैं?
>मास्टर जी-चिंटू बताओ, भगवान कहां रहते हैं?
चिंटू-हमारे घर के बाथरूम में.
मास्टर जी-ये तुम्हें कैसे पता?
चिंटू-क्योंकि, मेरे पापा हर रोज सुबह नहाने जाते हैं, तो मां कहती है-हे भगवान, तुम अभी तक अंदर ही हो..!!
ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
>शिक्षक ने मिंटू का टिफिन खा लिया.
शिक्षक- मिंटू, घर जाकर क्या कहोगे?
मिंटू- यही कि एक जानवर ने मेरा टिफिन खा लिया!
>कसाई बकरे को लेकर जा रहा था बकरा चिल्ला रहा था.
तभी भोलू ने पूछा- बकरा क्यों चिल्ला रहा है?
कसाई- क्योंकि, मैं इसे बांधने ले जा रहा हूं.
भोलू- अच्छा फिर ठीक है. मुझे लगा आप इसे स्कूल ले जा रहे हैं...!
>किसी पहलवान ने मोहन को थप्पड़ मार दिया.
मोहन- यह थप्पड़ गुस्से में मार दिया या मजाक-मजाक में?
पहलवान- गुस्से में.
मोहन- फिर ठीक है, क्योंकि मजाक मुझे पसंद नहीं है.
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
aajtak.in