Viral Jokes: श्याम ने बताया पत्नी को खुश करने का अचूक फॉर्मूला... आप भी हो जाएंगे लोटपोट!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना जैसे कहीं खो सा गया है, जबकि एक छोटी सी मुस्कान भी पूरे दिन को बेहतर बना सकती है. अगर आप भी काम और टेंशन के बीच हल्का-फुल्का ब्रेक ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार वायरल चुटकुले. ये ऐसे हैं कि पढ़ते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा.

Advertisement
वायरल जोक्स वायरल जोक्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

>श्याम-पत्नी को खुश करने का अचूक फॉर्मूला पता है?
मोहन- नहीं
श्याम- बटुए का मुंह खुला रखो, अपना मुंह बंद...!

 

>गप्पू- खुद के बारे में कभी बुरा मत सोचो...!
गोलू- क्यों....?
गप्पू- क्योंकि, ऊपरवाले ने आपका बुरा
सोचने के लिए पड़ोसी और रिश्तेदारों को रखा है...!

 

>घर जमाई- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा...!
सास- ऐसा क्यों...?
घर जमाई- मोहल्ले वालों रोज कहते हैं कि
मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं...!

Advertisement

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

 

>आदमी हवाई जहाज से उतरा
एयर होस्टेस बोली- उम्मीद है फ्लाइट में आपको घर जैसा माहौल मिला होगा...!
आदमी- जी बिल्कुल नहीं, घर में तो मेरी कोई सुनता नहीं,
यहां तो एक बटन दबाओ, चार-चार सुन लेती हैं!!!

 

>दामाद- पापाजी, आपकी बेटी बहुत गाली देती है...!
पिता- तो सुनने वाला काम ही मत किया करो दामादजी...!

 

>लड़की- खाना खाया तुमने...?
लड़का- नहीं, तुमने खाया...?
लड़की- नहीं, तुमसे पहले कैसे खाती,
बस मोमोज खाएं हैं...

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »