अक्सर लोग बीयर को कम एल्कोहॉल पर्सेंट की वजह से काफी पसंद करते हैं और जब पीने बैठते हैं तो कई बोतल एक के बाद एक पी जाते हैं. लेकिन, एक बीयर ऐसी भी है, जिसकी एक बोतल ही काफी खतरनाक मानी जाती है. दरअसल, उस बोतल में इतना नशा होता है कि लोग एक बोतल भी मुश्किल से पी पाते हैं. तो जानते है इस बीयर के बारे में, जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक बीयर में से एक माना जाता है.
स्कॉटलैंड में बनने वाली ब्रूमिस्टर स्नेक वेनम को दुनिया की सबसे मजबूत बीयर के रूप में जाना जाता है. यह स्मोक्ड माल्ट और फ्रीज-डिस्टिलेशन का उपयोग करके बनाई गई एक ज्यादा एल्कोहॉल वाली बीयर है. ये काफी गाढ़ी होती है और काफी स्ट्रॉन्ग है.
ये इतनी खतरनाक है कि इसे अक्सर स्पिरिट की तरह 35 मिलीलीटर की छोटी मात्रा में पीने की सलाह दी जाती है. इसमें 67.5 फीसदी एल्कोहॉल की मात्रा होती है. अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितनी खतरनाक बीयर होगी.
इसका नाम भी स्नेक वेनम है, जिससे भी अंदाजा लगता है कि ये खतरनाक बीयर है. नाम से लगता है कि इसकी तुलना सांप के जहर से की जा रही है. इस बीयर की खास बात ये है कि इस बीयर को कई बार जमाया जाता है.
दरअसल, एल्कोहॉल का हिमांक पानी से कम होता है, इसलिए शराब बनाने वाले बर्फ के क्रिस्टल को हटा देते हैं, जिससे एल्कोहॉल का टेस्ट काफी ज्यादा हो जाता है और बीयर काफी गाढ़ी हो जाती है, इसी वजह से इसका टेस्ट भी काफी अलग होता है. फिर ज्यादा एल्कोहॉल होने से ये ज्यादा नशीली हो जाती है.
इसे एक नॉर्मल बीयर की तरह नहीं माना जाता है जबकि व्हिस्की की तरह ही काफी स्ट्रॉन्ग माना जाता है. ये सिरप की तरह होती है, इसमें कार्बोनेशन के बुलबुले भी नहीं दिखते हैं. कई एक्सपर्ट इसे एक साथ पीने की जगह एक-एक घूंट में पीने की सलाह देते हैं.
aajtak.in