होटल रूम की ये ट्रांसपेरेंट बॉल्स चर्चा में... जेन-जी इन्हें किस काम में लेते हैं?

सोशल मीडिया पर कुछ ट्रांसपेरेंट बॉल्स का जिक्र हो रहा है, जिनके लिए कहा जा रहा है कि वो होटल के रूम में मिली हैं. तो जानते हैं कि आखिर ये बॉल्स किन काम में आती हैं.

Advertisement
इन ट्रांसपेरेंट बॉल्स का जिक्र किया जा रहा है. (Photo: X/TheWittyWasim) इन ट्रांसपेरेंट बॉल्स का जिक्र किया जा रहा है. (Photo: X/TheWittyWasim)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ट्रांसपेरेंट बॉल्स का जिक्र किया जा रहा है. इस पोस्ट में कहा जा रहा है कि होटल रूम की क्लिनिंग के दौरान बेड में कुछ बॉल्स मिली हैं और उनके लिए कहा जा रहा है कि इन बॉल्स का जेन-जी इस्तेमाल कर रहे हैं. इसे लेकर लोग अब लोग अलग-अलग कमेंट्स कर बता रहे हैं कि ये बॉल्स हैं क्या और इन्हें किस इस्तेमाल में लिया जाता है.

Advertisement

तो हम आपको बताते हैं कि इस वायरल पोस्ट में  किन बॉल्स की बात की  जा रही है और इन बॉल्स का किन चीजों में इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

वायरल पोस्ट में क्या कहा जा रहा है?

एक यूजर ने कुछ ट्रांसपेरेंट बॉल्स की फोटो शेयर की है और उन फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'होटल रूम की क्लिनिंग के दौरान बेड के नीचे ये अजीब ट्रांसपेरेंट बॉल्स मिली थीं. पहले लगा कोई डेकोरेशन मैटेरियल होगा, लेकिन स्टाफ का रिएक्शन देखकर मामला थोड़ा अलग लगा. एक भाई बोला ये जेन-जी का नया एक्सपेरिमेंट है.' अब इस पोस्ट के बाद लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये है क्या और क्या इस्तेमाल किया जाता है. 

क्या हैं ये ट्रांसपेरेंट बॉल्स?

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कमेंट्स में लोग इस आइटम को कई तरह के कयास लगा रहे हैं. लेकिन, आपको बता दें कि ये माउथ फ्रेशनर हैं. बाजार में आजकल ऐसी ट्रांसपेरेंट बॉल्स भी मिलती हैं, जिन्हें माउथ फ्रेशनर के तौर पर यूज किया जाता है. इन्हें खाने के बाद मुंह से बदबू नहीं आती है. इसके अलावा पोस्ट करने वाले यूजर ने भी कमेंट्स कर रहे यूजर्स को जवाब दिया कि  ये माउथ फ्रेशनर है. जो यूजर अलग-अलग कयास लगा रहे थे, उन्हें भी जवाब मिल गया कि ये माउथ फ्रेशनर है. 

Advertisement

इसके अलावा इस तरह के रूम फ्रेशनर भी मिलते हैं और एयर फ्रेशनर होते हैं. कई होटल आदि में ये भी रखे जाते हैं, जिनसे हवा में फ्रेशनेस रहती है. ऐसे में ये बॉल्स वो भी हो सकती है, जिनका माउथ फ्रेशनर के लिए जिक्र किया जा रहा है. रूम फ्रेशनर के लिए जहां इन बॉल्स को इस्तेमाल किया जाता है, वहां इसे किसी कांच के पात्र में रखा जाता है, जिससे वातावरण में खुशबू आती रहती है और ये क्रिस्टल के अलावा अलग-अलग रंग में भी मिलती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »