ट्रेन से कैसे भेजते हैं बाइक? किराए के साथ-साथ लगते हैं इन चीजों के पैसे

अगर आप भी अपनी बाइक को एक शहर से दूसरे शहर में ट्रेन के जरिए भेजना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि इसमें कितने रुपये खर्च होंगे और इसका क्या प्रोसेस है?

Advertisement
आप ट्रेन के जरिए आसानी से बाइक भेज सकते हैं. (Photo: AI Generated) आप ट्रेन के जरिए आसानी से बाइक भेज सकते हैं. (Photo: AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:15 AM IST

अगर आप भी किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं और ट्रेन के जरिए अपनी बाइक को दूसरी जगह भेजना चाहते हैं? तो आप आसाना से ऐसा कर सकते हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि ऐसा करना काफी मुश्किल होता है और काफी खर्चा भी होता है. रेलवे के जरिए बाइक भेजने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज, पैकिंग और बुकिंग प्रक्रिया पूरी करनी होती है. तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर ट्रेन से बाइक भेजने में कितना खर्चा आता है और बाइक भेजना का प्रोसेस क्या होता है. इस प्रोसेस को जान आप आसानी से अपनी बाइक को दूसरे शहर में भेज पाएंगे.

Advertisement

क्या करना होगा?

सबसे पहले आपको उस रेलवे स्टेशन पर जाना होगा, जहां पार्सल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध हो. वहां मौजूद पार्सल बुकिंग ऑफिस से बाइक भेजने का फॉर्म लेना होगा. इसमें बाइक मालिक की जानकारी, गंतव्य स्टेशन, मोबाइल नंबर और बाइक से जुड़ी डिटेल भरनी होती है. इसके बाद बाइक की जांच और वजन किया जाता है. दूरी और वजन के हिसाब से चार्ज तय होता है. भुगतान करने के बाद रेलवे रसीद जारी करता है, जिसे संभालकर रखना बेहद जरूरी है.

कौन-कौन से कागज जरूरी हैं?

जब भी आप बाइक भेजते हैं तो आपके पास आधार कार्ड, बाइक की आरसी, वैध इंश्योरेंस, एक्टिव मोबाइल नंबर होना जरूरी है. अगर बाइक किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है, तो केवल फोटोकॉपी से काम नहीं चलता. कई मामलों में ऑरिजनल डॉक्यूमेंट या अधिकृत अनुमति की जरूरत पड़ सकती है.

Advertisement

बाइक भेजने से पहले क्या तैयारी करनी होगी?

रेलवे नियमों के मुताबिक बाइक भेजने से पहले कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है. इस दौरान बाइक में पेट्रोल लगभग खाली होना चाहिए, इसलिए पहले ही पेट्रोल की टंकी खाली कर लें. इसके अलावा साइड मिरर निकलवा लेना बेहतर रहता है. बाइक को भेजने के लिए पैकिंग करवानी होती है, जो आप खुद भी कर सकते हैं और स्टेशन के वेंडर से भी करवा सकते हैं.  इसमें हैंडल और बॉडी को सुरक्षित तरीके से कवर करना होता है. 

पैकिंग में कितना खर्च आता है?

स्टेशन पर मौजूद पैकिंग एजेंसियां बाइक पैक करती हैं. आमतौर पर पैकिंग का खर्च 300 से 600 रुपये तक आता है. यह खर्च बाइक के आकार और पैकिंग क्वालिटी पर निर्भर करता है.

कितना लगता है किराया?

रेलवे बाइक भेजने का किराया दूरी और बाइक के वजन के आधार पर तय करता है. उदाहरण के तौर पर करीब 800 किलोमीटर तक बाइक भेजने में कुल खर्च लगभग 3 हजार रुपये तक पहुंच सकता है. इसमें पार्सल चार्ज, पैकिंग और अन्य शुल्क शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा ट्रेन एक्सप्रेस है या कोई और उस पर भी किराया निर्भर करता है.

बाइक लेने के समय क्या जरूरी है?

Advertisement

जिस स्टेशन पर बाइक पहुंचती है, वहां से उसे समय पर लेना जरूरी होता है. रेलवे की रसीद दिखाकर ही बाइक डिलीवर की जाती है. अगर बाइक स्टेशन पर 6 दिन से ज्यादा पड़ी रहती है, तो अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है. इस वक्त  ऑरिजिनल रसीद ही जरूरी है. या तो  आप स्टेशन बुक करने के बाद रसीद पोस्ट कर दें या आप खुद लेकर जाएं. कई बार लोग सोचते हैं कि जिस ट्रेन से सफर  कर रहे हैं, उस ट्रेन में ही बाइक ले जाते हैं. लेकिन, कई बार जगह ना होने पर दूसरी ट्रेन से लगेज भेजा जा सकते हैं, ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप चाहें उस ट्रेन से लगेज को भेजा जाएगा. 

इंश्योरेंस क्यों जरूरी है?

बाइक भेजने के दौरान वैध इंश्योरेंस होना जरूरी माना जाता है. फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस होने से किसी नुकसान या विवाद की स्थिति में मदद मिल सकती है. इंश्योरेंस फर्स्ट पार्टी ही होना चाहिए. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement