कैसे बनेगा वो कार्ड, जिसके बाद दिल्ली की बसों में नहीं देना पड़ेगा किराया!

दिल्ली सरकार की योजना जुलाई 2026 से गुलाबी टिकटों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की है. इसके तहत डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त बस यात्रा सेवाओं का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य हो जाएगा.

Advertisement
दिल्ली में फ्री बस सेवा के लिए बनाना होगा 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' (Photo - ITG) दिल्ली में फ्री बस सेवा के लिए बनाना होगा 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' (Photo - ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST

दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का तरीका जल्द बदलने वाला है. अब डीटीसी और क्लस्टर बसों में मिलने वाले पिंक पेपर टिकट की जगह  'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' का इस्तेमाल होगा. महिला यात्रियों के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' बनवाना अनिवार्य हो जाएगा. दिल्ली सरकार जुलाई 2026 से पिंक टिकट सिस्टम को पूरी तरह खत्म करने की तैयारी कर रही है.

Advertisement

इसलिए अब हर महिला यात्रियों को दिल्ली में फ्री बस यात्रा के लिए  'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' बनवाना जरूरी है. ऐसे में जानते हैं यह कार्ड कैसे काम करेगा और इसे कैसे और कहां बनवाया जा सकता है?

कैसे इस नए कार्ड सिस्टम का होगा इस्तेमाल
नई व्यवस्था के तहत महिलाओं को बस में चढ़ते समय अपने स्मार्ट कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर टैप करना होगा. इससे हर यात्रा का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा. अधिकारियों का कहना है कि इससे सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी. साथ ही टिकट के दुरुपयोग पर रोक लगेगी और सरकार को यात्रा से जुड़ा सही डेटा मिल सकेगा, जिससे ट्रांसपोर्ट प्लानिंग बेहतर हो पाएगी.

2019 में शुरू हुई थी पिंक टिकट योजना
दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की पिंक टिकट योजना साल 2019 में शुरू की थी. अब सरकार इसे केंद्र सरकार की 'वन नेशन, वन कार्ड' पहल के तहत नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) प्लेटफॉर्म से जोड़ना चाहती है.

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, डिजिटल कार्ड सिस्टम से सब्सिडी वितरण ज्यादा पारदर्शी होगा और यात्रियों की आवाजाही को बेहतर तरीके से ट्रैक किया जा सकेगा. यह स्मार्ट कार्ड दिल्ली मेट्रो में भी रिचार्ज करके इस्तेमाल किया जा सकेगा, हालांकि मेट्रो यात्रा इस योजना के तहत मुफ्त नहीं होगी.

6 लाख महिलाएं करा चुकी हैं रजिस्ट्रेशन
परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद अब तक करीब 6 लाख महिलाएं पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन कर चुकी हैं. इसके लिए दिल्ली में 58 केंद्र बनाए गए हैं.

हालांकि, अभी इसका इस्तेमाल काफी कम हो रहा है. फिलहाल केवल 5 से 6 प्रतिशत कार्डधारक ही बस में सफर के दौरान कार्ड टैप कर रहे हैं. ज्यादातर महिलाएं अब भी पुराने पिंक पेपर टिकट का ही इस्तेमाल कर रही हैं, क्योंकि फिलहाल दोनों सिस्टम साथ-साथ चल रहे हैं.

अधिकारियों का कहना है कि गर्मी और बसों में ज्यादा भीड़ को देखते हुए फिलहाल सख्ती से इसे लागू नहीं किया गया है. जल्द ही बसों, डिपो और टर्मिनलों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं डिजिटल सिस्टम अपनाएं.

कौन बनवा सकता है पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?
यह कार्ड केवल दिल्ली की महिला निवासियों के लिए उपलब्ध है. आवेदन करने के लिए दिल्ली का आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी होगा.12 साल या उससे अधिक उम्र की लड़कियां भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं.

Advertisement

कैसे बनेगा यह स्मार्ट कार्ड
यह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड डीटीसी डिपो, पास सेक्शन, एसडीएम कार्यालयों और शहर के अलग-अलग रजिस्ट्रेशन सेंटर से लिया जा सकता है. दिल्ली सरकार ने 2026-27 के बजट में इस मुफ्त बस यात्रा योजना और उसके डिजिटल इंटीग्रेशन के लिए 450 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »