कनाडा में 58 लाख और भारत में 26 लाख... कहां जॉब करूं? लोगों ने दी ये सलाह

कनाडा में रह रहे एक शख्स ने सोशल मीडिया के जरिए पूछा है कि उसे कनाडा में 85 हजार डॉलर की नौकरी करनी चाहिए या फिर भारत में 26 लाख की जॉब के ऑफर को स्वीकार कर लेना चाहिए. जानते हैं लोगों ने इस पर क्या राय दी.

Advertisement
कनाडा में रह रहे भारतीय शख्स का पोस्ट वायरल है. (Photo: Pexels) कनाडा में रह रहे भारतीय शख्स का पोस्ट वायरल है. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

अक्सर सोशल मीडिया पर विदेश की कमाई और भारत में होने वाली कमाई की चर्चा होती है. कई लोगों का कहना होता है कि कम कमाई होने पर भी भारत में रहना अच्छा है तो कुछ लोग तर्क देते हैं कि विदेश में रहकर मोटे पैसे कमाना बेहतर ऑप्शन है. ऐसी ही एक बहस उस वक्त छिड़ गई, जब कनाडा में रह रहे एक शख्स ने सोशल प्लेटफॉर्म से पूछ लिया कि उसे कहां नौकरी करनी चाहिए. दरअसल, कनाडा में रह रहे शख्स का कहना है कि उसे अभी कनाडा में 85 हजार डॉलर मिलते हैं और अगर वो भारत आते हैं तो उन्हें 26 लाख का पैकेज मिल रहा है. अब वो लोग से राय लेना चाह रहा है कि आखिर उसे किस ऑप्शन का चयन करना चाहिए.

Advertisement

जिस शख्स का पोस्ट वायरल हो रहा है, वो कनाडा में क्लाउड इंजीनियर हैं और उन्हें 85000 डॉलर की नौकरी मिली हुई है यानी भारत के करीब 58 लाख रुपये. अब शख्स ने अपने पोस्ट में पूछा है कि क्या उन्हें कनाडा में मिल रही 85,000 डॉलर की सैलरी को छोड़कर भारत में FAANG कंपनी के 26.78 लाख रुपये के ऑफर को स्वीकार करना चाहिए? इस पोस्ट में शख्स ने कनाडा में ज्यादा किराया, मंहगाई और परिवार से दूर रहने के इमोशनल स्ट्रेस का भी जिक्र किया है. 

उस शख्स ने अपने पोस्ट में कहा है, 'मैं अभी कनाडा में 85 हजार डॉलर सैलरी पर क्लाउड इंजीनियर के रूप में काम कर रहा हूं. मैं अकेला हूं, पूरा परिवार भारत में है. मुझे अभी-अभी भारत में FAANG कंपनी से ₹ 26.78 लाख हर साल की सैलरी का ऑफर मिला है. कागज पर कनाडा की रकम ज्यादा दिखती है, लेकिन मैं यहां अकेला हूं, किराए और रोजमर्रा के खर्चे काफी ज्यादा हैं और इससे रुपये में करेंसी चेंज की पूरी सच्चाई नहीं पता चलती.' इसके साथ ही शख्स ने कहा कि फाइनेंशियल मुद्दे के अलावा वो लाइफस्टाइल पर पड़े रहे असर की नजर से भी लोगों से वास्तविक राय मांग रहे हैं. 

Advertisement

लोगों की क्या है राय?

शख्स के पोस्ट पर लोग अलग अलग राय दे रहे हैं. कुछ लोगों ने उन्हें भारत ना लौटने के लिए कहा जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि अपने देश लौट जाना अच्छा फैसला है. एक यूजर ने लिखा, 'अगर आपको कनाडा में स्थायी निवास और नागरिकता मिल जाती है, तो यह न सिर्फ आपके लिए बल्कि आपकी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जीवन बदल देने वाला अनुभव होगा. इससे उनके जीवन की दिशा पूरी तरह बदल जाएगी. मैं कहूंगा, मेहनत से मत डरिए; इसे सहिए और खुद को मजबूत बनाइए.'

एक दूसरे यूजर ने लिखा, '85,000 डॉलर बहुत कम है. नौकरी बदलकर ज्यादा कमाने का लक्ष्य क्यों न रखें? मैं भारत नहीं जाऊंगा क्योंकि मेरे जाने का कारण सिर्फ पैसा नहीं था.' एक शख्स ने लिखा, 'विश्वास कीजिए, भारत में 26.78 लाख हर साल की सैलरी कनाडा में $85,000 से कहीं अधिक है.' एक शख्स का कहना है, 'कनाडा में $85,000 बहुत कम है. अगर आप कनाडा में $125,000 या उससे अधिक कमा सकते हैं, तो आप (एक अकेले व्यक्ति के रूप में) अच्छी तरह से जीवन यापन कर सकते हैं.'

(ये रिपोर्ट यूजर की ओर से रेडिट पोस्ट में किए गए दावों पर आधारित है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »