जब जापान में यात्री विमान से टकरा गया था फाइटर जेट, मारे गए थे 162 लोग

आज के दिन जापान में एक ऐसी घटना घटी थी, जिसमें 162 लोगों की मौत हो गई थी.जब जापान में हवा में ही एक यात्री विमान से फाइटर जेट टकरा गया था.

Advertisement
जब जापान में यात्री विमान से टकरा गया था एक फाइटर जेट (Photo - AI Generated) जब जापान में यात्री विमान से टकरा गया था एक फाइटर जेट (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 AM IST

30 जुलाई 1971 को जापान में एक बोइंग 727 और एक फाइटर जेट के बीच हवाई टक्कर हो गई थी. इस घटना में 162 लोग मारे गए थे. सैन्य विमान रडार के बिना उड़ान भर रहा था. यह टक्कर 28,000 फीट की ऊंचाई पर हुई थी. जब जापानी आल्प्स के ऊपर अचानक यात्री विमान के सामने दो फाइटर जेट आ गए थे. 

Advertisement

ऑल निप्पॉन एयरवेज की फ्लाइट 58 होक्काइडो के चिटोसे हवाई अड्डे से टोक्यो जा रही थी, जिसमें अधिकतर युद्ध पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित एक समूह के सदस्य सवार थे. उड़ान भरने में कोई परेशानी नहीं हुई और विमान जल्द ही 28,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया. जापानी आल्प्स के ऊपर से गुजरते हुए, फ्लाइट 58 का अचानक दो सैन्य जेट विमानों से सामना हुआ.

जापानी एफ-86 सेबर जेट में से एक को कैप्टन कुमा उड़ा रहे थे. दूसरे को उनके छात्र, सार्जेंट इचिकावा उड़ा रहे थे, जिन्हें उड़ान का कुछ ही घंटों का अनुभव था. दोनों जेट में रडार नहीं लगा था. इस वजह से फाइटर जेट को बोइंग 727 की मौजूदगी का पता नहीं चल पाया. इसी वजह से इचिकावा के लड़ाकू जेट ने बोइंग 727 को टक्कर मार दी. 

Advertisement

इस टक्कर के बाद दोनों विमान पहाड़ों में जा गिरे. यात्री विमान से टकराने के बाद इचिकावा किसी तरह अपने फाइटर जेट से इजेक्ट होकर पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतर आए. वहीं फ्लाइट 58 में सवार सभी 162 लोग हादसे में मारे गए. इस घटना के बाद योशिमी इचिकावा पर अदालत में मुकदमा चला. इस मामले में इचिकावा पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया. हालांकि, काफी सुनवाई के बाद मुकदमे में उन्हें बरी कर दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »