जब हिटलर ने हार स्वीकार की, बर्लिन के एक बंकर में महीनों से था बंद

आज के दिन ही जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपने कमांडरों और नजदीकियों के सामने हार स्वीकर कर ली थी और आगे क्या किया जाए, इस विकल्प पर विचार करना शुरू कर दिया था.

Advertisement
दूसरे विश्वयुद्ध के अंत समय में बंकर में बंद हिटलर ने अपने करीबियों के सामने हार मान ली थी (Photo - Getty) दूसरे विश्वयुद्ध के अंत समय में बंकर में बंद हिटलर ने अपने करीबियों के सामने हार मान ली थी (Photo - Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

22 अप्रैल 1945 को एडॉल्फ हिटलर को अपने एक जनरल से पता चला कि एबर्सवाल्डे में रूसी हमले के खिलाफ जर्मनी की ओर से कोई बचाव नहीं किया गया. उसी वक्त उसने अपने अंडरग्राउंड बंकर में सभी के सामने स्वीकार किया कि वह युद्ध हार चुका है और अब आत्महत्या ही उसका एकमात्र उपाय है. 

हिटलर के आकलन की लगभग पुष्टि करते हुए, एक सोवियत मशीनीकृत कोर बर्लिन से 40 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित ट्रेउएनब्रिएट्ज़ेन पहुंच चुकी थी. इस कोर ने एक युद्धबंदी शिविर को मुक्त करते हुए और अन्य लोगों के साथ-साथ नॉर्वेजियन कमांडर इन चीफ ओटो रूज को भी रिहा करा लिया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन हिटलर बना था जर्मनी का चांसलर, फिर रच दी महायुद्ध की साजिश

हिटलर जनवरी 1945 के बाद, वह बर्लिन में चांसलरी के नीचे एक बंकर में छिप गया था. चांसलरी के 55 फीट नीचे स्थित इस सीक्रेट बंकर में 18 कमरे थे और यह पूरी तरह से आत्मनिर्भर था. इसमें पानी और बिजली की अपनी सप्लाई थी. हालांकि, हिटरल का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा था. हिटलर आदेश देना और हरमन गोरिंग, हेनरिक हिमलर और जोसेफ गोएबल्स जैसे अपने करीबी सहयोगियों से मिलना जारी रखे हुए था. 

यह भी पढ़ें: जब हिटलर को बम से उड़ाने की कोशिश नाकाम हो गई, जानें क्या हुआ था उस दिन

उन्होंने आत्महत्या से ठीक एक दिन पहले 28-29 अप्रैल की आधी रात को अपनी लंबे समय की प्रेमिका ईवा ब्राउन से शादी भी कर ली. अपनी अंतिम वसीयत में हिटलर ने एडमिरल कार्ल डोनिट्ज़ को राष्ट्राध्यक्ष और गोएबल्स को चांसलर नियुक्त किया. इसके बाद वह ब्राउन के साथ अपने निजी आवास में चले गए. कुछ दिनों बाद उन्होंने और ब्राउन ने स्वयं को और अपने कुत्तों को जहर देकर मार डाला. फिर हिटलर ने अपनी निजी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement