उत्तराखंड के नाम एक और कीर्तिमान, एसडीजी 2023-24 में देश में अव्वल, नीति आयोग ने जारी की रिपोर्ट

नीति आयोग ने शुक्रवार को 2023-24 की एसडीजी रिपोर्ट जारी की है. रैंकिंग में उत्तराखंड ने सर्वाधिक अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है. प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और सहयोग से ये उपलब्धि हासिल हुई है.

Advertisement
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो)

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 12 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

नीति आयोग भारत सरकार ने आज शुक्रवार को एसडीजी 2023-24 की रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों की कसौटी पर खरा उतरते हुए पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है. रिपोर्ट बताती है कि उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है.

नीति आयोग ने शुक्रवार को 2023-24 की एसडीजी रिपोर्ट जारी की है. रैंकिंग में उत्तराखंड ने सर्वाधिक अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है. प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और सहयोग से ये उपलब्धि हासिल हुई है.

Advertisement

सीएम धामी ने दी बधाई

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार के विकासोन्मुखी प्रयासों से आज हमारा प्रदेश अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ा है. नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य (SDG INDEX) 2023-2024 की रिपोर्ट में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है. राज्य सरकार में केबिनेट के सहयोगियों, शासन-प्रशासन के अधिकारियों को भी बहुत बधाई.'

सीएम धामी ने कहा, 'हमारी सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय के साथ 'विकसित उत्तराखंड' की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है. राज्य में पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करते हुए सर्वस्पर्शी एवं सर्वांगीण विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.'

दिल्ली में सीएम धामी ने किया केदारनाथ मंदिर का भूमि-पूजन

इससे पहले बुधवार को सीएम धामी ने दिल्ली के हिरंकी (बुराड़ी) में श्री केदारनाथ मंदिर का भूमि-पूजन कर शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली में बाबा केदार के मंदिर के निर्माण से शिव भक्तों की मनोकामना पूरी होगी. उन्होंने कहा कि बुराड़ी क्षेत्र का जिक्र हमारे पौराणिक ग्रंथों में मिलता है, इस क्षेत्र का कनेक्शन महाभारत काल से भी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »