उत्तराखंड में भारी बारिश से नदियां उफान पर, मलबा आने से 32 सड़कें बंद

उत्तराखंड के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा है कि संबंधित विभाग बंद रास्तों से मलबा हटा जल्द से जल्द आवागमन शुरू कराने के लिए युद्ध स्तर पर जुटा है. जल्द ही इन रास्तों से आवाजाही शुरू करा दी जाएगी.

Advertisement
भारी बारिश से उफान पर नदियां (Photo: PTI) भारी बारिश से उफान पर नदियां (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:27 AM IST

देव भूमि उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश आफत लेकर आई है. प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं. भूस्खलन के कारण पहाड़ों से चट्टानें खिसकने, मलबा आने से कई रास्ते बंद हो गए हैं और लोगों को कहीं आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इन रास्तों से मलबा हटाने के काम में कई टीमें जुटी हुई हैं.

Advertisement

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में 32 रास्ते ऐसे हैं, जो पहाड़ से खिसकी चट्टान या फिर मलबा आ जाने के कारण बंद हैं. अधिकारियों का कहना है कि मलबा और चट्टानें हटाकर आवागमन जल्द शुरू कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है. जल्द ही इन रास्तों को साफ कर इनसे आवाजाही शुरू करा दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: जलगांव में बारिश से डैम ओवरफ्लो! हतनूर के 16 गेट खुले, तापी नदी किनारे अलर्ट जारी

संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रास्ता साफ करने के काम में जुटे हुए हैं. गौरतलब है कि सूबे में मंगलवार को भारी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मुताबिक पंतनगर में सबसे अधिक 107 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. चोरगलिया में 79.5, रुद्रपुर में 43.5, यमकेश्वर में 38 और किच्छा में 32.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. खानपुर में 27, देहरादून और लक्सर में 19-19 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: पहली बारिश में खुली 50 करोड़ के ओवरब्रिज की पोल, सड़क में पड़ीं गहरी दरारें

बीते दिन हाथीबड़कला में 15, पिथौरागढ़ में 8.9 और लोहाघाट में 8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 जून को भी राज्य के अधिकतर इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान जताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »