देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर बेरोजगार नर्स ने पिया फिनाइल, अस्पताल में चल रहा इलाज

देहरादून में एक बेरोजगार नर्स के स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर फिनाइल पीने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस घटना के बाद जब नर्स की हालत बिगड़ने लगी, तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के बारे में कोई आश्वासन न मिलने पर महिला ने यह कठोर कदम उठाया. (Photo: Representational) बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के बारे में कोई आश्वासन न मिलने पर महिला ने यह कठोर कदम उठाया. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • देहरादून,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:41 AM IST

उत्तराखंड के देहरादून में एक बेरोजगार नर्स के स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर फिनाइल पीने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की तलाश कर रही एक नर्स ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर कथित तौर पर फिनाइल पी लिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, किरण रावत नाम की इस महिला की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां अभी उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के बारे में कोई आश्वासन न मिलने पर उसने यह कठोर कदम उठाया.

यह भी पढ़ें: CJP के प्रोटेस्ट में नारेबाजी करता दिखा कुख्यात बदमाश हाफी अफजल, काट चुका है जेल की सजा

बता दें, उत्तराखंड में रोजगार का मुद्दा गरमाया हुआ है. मंगलवार को देहरादून में उत्तराखंड सचिवालय के पास उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सैकड़ों सदस्यों और राज्य भर से आए सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन किया था.

इसके बाद सचिवालय की ओर मार्च किया गया. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राज्य सरकार अलग-अलग विभागों में खाली पदों के लिए तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करे.

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने दावा किया है कि बेरोजगार युवा पिछले 8 सालों से सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं. कंडवाल ने आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों में करीब 60000 पद खाली हैं और राज्य सरकार उन्हें भरने में विफल रही है.

Advertisement

सरकार के 36,000 नौकरियां देने के दावे का जिक्र करते हुए कंडवाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को नियुक्तियों का ब्योरा देने वाला श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »