CJP के प्रोटेस्ट में नारेबाजी करता दिखा कुख्यात बदमाश हाफी अफजल, काट चुका है जेल की सजा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के नामी बदमाश हाजी अफजल का एक वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि वह अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करता दिखाई दिया.

Advertisement
हाजी अफजल अलग-अलग मामलों में जेल की सजा काट चुका है. (Photo: PTI) हाजी अफजल अलग-अलग मामलों में जेल की सजा काट चुका है. (Photo: PTI)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:49 AM IST

दिल्ली के जंतर मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के नामी हिस्ट्री-शीटर हाजी अफजल का एक वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, वह अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए दिखाई दिया. हाजी अफजल की पत्नी हज्जन शकीला आम आदमी पार्टी (AAP) से मौजूदा पार्षद हैं.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हाजी अफजल पर हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, आर्म्स एक्ट, मारपीट, DPDP एक्ट और MCOCA समेत कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं. हाजी अफजल का आखिरी मामला FIR नंबर 296/2009 है, जो सीलमपुर थाने में DPDP एक्ट की धारा 3 के तहत दर्ज हुआ था.

Advertisement

वहीं, FIR नंबर 18/2009 में MCOCA एक्ट के तहत उसे 28 अगस्त 2013 को दोषी ठहराया गया था और अदालत ने उसे 6 साल की सजा सुनाई थी. हाजी अफजल अपने अलग-अलग मामलों में जेल की सजा काट चुका है. वह कई मामलों में बरी हो चुका है.

सूत्रों के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के कई बड़े बदमाश हाजी की जुर्म की क्लास से ही बाहर निकले हैं. उसके भाइयों पर भी संगीन केस दर्ज हैं. इस बीच अब सवाल उठ रहा है  कि NEET पेपर लीक के प्रोटेस्ट में हाजी क्या कर रहा था, क्या 20 जुलाई को हुई हिंसा में उसकी या उसके समर्थकों की कोई भूमिका थी. इन सबकी जांच की जाएगी. 

अभी तक हिंसा में उसकी भूमिका सामने नहीं आई है, हालांकि बताया जा रहा है कि वह प्रदर्शन में मौजूद था और नारेबाजी कर रहा था.

Advertisement

बता दें, NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 'संसद चलो' मार्च निकाला था. जंतर-मंतर से संसद की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प देखने को मिली थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि इस झड़प दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हुए, जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »