रुड़की के कांवड़ मार्ग पर रात में मौत का तांडव... एक के बाद एक भिड़ीं 4 बाइक, 3 युवकों की मौत

रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement
हादसे में छह युवक गंभीर रूप से घायल. (Photo: Screengrab) हादसे में छह युवक गंभीर रूप से घायल. (Photo: Screengrab)

चांदनी क़ुरैशी

  • रुड़की,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

उत्तराखंड के रुड़की से शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई. रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर चार बाइक एक के बाद एक आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. छह युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई.

हादसा शुक्रवार रात रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच कांवड़ पटरी पर हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात में दो बाइक आमने-सामने से आ रही थीं. अचानक दोनों की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे. इसके बाद पीछे से आ रही दो और बाइक भी पहले से दुर्घटनाग्रस्त बाइक और सड़क पर पड़े लोगों से टकरा गईं. यानी कुछ ही सेकेंड में दो बाइकों की भिड़ंत ने चार बाइकों को हादसे में बदल दिया.

Advertisement

चारों बाइक क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पड़ी थीं. कई युवक सड़क पर घायल हालत में पड़े थे. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. राहगीरों ने घायलों की मदद करना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: 30 टन मक्का का कर दिया सौदा, फिर ट्रक का करवा दिया एक्सीडेंट! ड्राइवर की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश

सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस में बैठाया और रुड़की सिविल अस्पताल भेजा. हादसे में घायल नौ युवकों को अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया. छह घायलों का इलाज शुरू किया गया. इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने उनके शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कराने में जुटी है. उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल की जांच भी शुरू कर दी है. आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे की पूरी कहानी समझी जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »