जोशीमठ: खाई में गिरी बारातियों की कार, 2 की मौत, 3 लापता, पांच लोग थे सवार

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलंग-उर्गम मार्ग पर बारातियों की गाड़ी खाई में गिर गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. तीन लोग अभी भी लापता हैं. SDRF, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

Advertisement
प्रशासन ने बचाव कार्य को तेज कर दिया है. (Photo: Screengrab) प्रशासन ने बचाव कार्य को तेज कर दिया है. (Photo: Screengrab)

अंकित शर्मा

  • जोशीमठ,
  • 19 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर एक बारातियों की गाड़ी खाई में गिरने से हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना में तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. मौके पर SDRF, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है.

मौके पर राहत कार्य जारी
प्रशासन ने बचाव कार्य को तीव्र कर दिया है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बचाव दल गाड़ी के पास पहुंचकर लापता लोगों को खोजने और घायल लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटा हुआ है.

Advertisement

राज्य प्रशासन ने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से भी मदद के लिए संपर्क बनाए रखने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »