उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर की हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, पिछला हिस्सा हुआ डैमेज, VIDEO

हादसे में हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है और हाइवे पर खड़े एक वाहन को भी टक्कर से क्षति हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने मामले का संज्ञान लिया और इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को रिपोर्ट किया है. 

Advertisement
केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर की हाइवे पर इरमजेंसी लैंडिंग केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर की हाइवे पर इरमजेंसी लैंडिंग

अंकित शर्मा / प्रवीण सेमवाल

  • देहरादून,
  • 07 जून 2025,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

केदारनाथ के लिए बढ़ासु (सिरसी) से उड़ान भर रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी कारणों के चलते शनिवार को आपातकालीन स्थिति में हाइवे पर लैंड कराना पड़ा. इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सभी 5 यात्री और पायलट सुरक्षित हैं. 

क्षतिग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा

हादसे में हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है और हाइवे पर खड़े एक वाहन को भी टक्कर से क्षति हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने मामले का संज्ञान लिया और इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को रिपोर्ट किया है. 

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर केदारनाथ यात्रा पर था और सभी यात्री तीर्थयात्री ही बताए जा रहे हैं. लैंडिंग के बाद तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद चौथा हेलिकॉप्टर हादसा

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद यह चौथा हेलिकॉप्टर हादसा है. इससे पहले भी केदारनाथ हेलिपैड के पास एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हो चुकी है, जिसमें दो एम्स के डॉक्टर और पायलट बाल-बाल बचे थे. प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »