हरिद्वार में 'ऑपरेशन प्रहार'... ड्रोन कैमरे ने खोला छतों पर छिपे पत्थरों के ढेरों का राज, दंगे की बड़ी साजिश नाकाम, 9 उपद्रवी दबोचे गए

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेडी गांव में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 9 लोगों को हिरासत में लिया है. गांव में पहले दो पक्षों के बीच झगड़ा और पत्थरबाजी हुई थी, जिसके बाद दोनों तरफ से मामले दर्ज हुए थे. पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी कर छतों पर रखे ईंट पत्थर हटाने के निर्देश दिए.

Advertisement
पुलिस ने ड्रोन की मदद से छतों की निगरानी कर ईंट-पत्थर हटवाए और 9 लोगों को हिरासत में लिया (Photo: ITG) पुलिस ने ड्रोन की मदद से छतों की निगरानी कर ईंट-पत्थर हटवाए और 9 लोगों को हिरासत में लिया (Photo: ITG)

मुदित अग्रवाल

  • हरिद्वार, उत्तराखंड,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:46 AM IST

उत्तराखंड के हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेडी गांव में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है. यह कार्रवाई गांव में शांति भंग करने और आपस में मारपीट करने के आरोप में की गई है. पुलिस ने ड्रोन कैमरे से गांव की निगरानी की तो कई घरों की छतों पर ईंट पत्थरों के ढेर लगे मिले, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

दरअसल बोडाहेडी गांव में कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच आपस में झगड़ा और मारपीट हो गई थी. इस झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में मामले भी दर्ज कराए थे. झगड़े के दौरान दोनों तरफ के लोगों ने अपनी छतों से एक दूसरे पर पत्थरबाजी भी की थी. इलाके में शांति बनी रहे और आगे कोई बड़ी घटना न हो, इसी वजह से पुलिस ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया.

इसी सिलसिले में पथरी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार अपनी टीम के साथ ड्रोन कैमरा लेकर बोडाहेडी गांव पहुंचे. ड्रोन कैमरे की मदद से टीम ने पूरे गांव की छतों पर नजर रखी. जिन घरों की छतों पर ईंट पत्थर रखे मिले, उन लोगों को पुलिस ने साफ चेतावनी दी कि छतों से यह सामान तुरंत हटाया जाए.

Advertisement

पुलिस ने यह भी कहा कि अगर आगे भी छतों पर बेवजह ईंट पत्थर रखे मिले तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह पूरी कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 126, 135 और 170 के तहत की गई है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 10 खूबसूरत जगहों को देखे बिना अधूरा रहेगा ट्रिप

गांव में झगड़ा कर रहे पहले पक्ष में गुलजार और दूसरे पक्ष में असगर शामिल थे. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों तरफ के लोग मानने को तैयार नहीं हुए. 

पुलिस को आशंका थी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो झगड़ा किसी बड़ी वारदात में बदल सकता है. इसी वजह से पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 9 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू की.

हिरासत में लिए गए लोगों में पहले पक्ष से गुलजार और मुजमिल शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से असगर, सुभान, अफसान, रहीश, फरमान, नदीम और अकबर को हिरासत में लिया गया है. सभी आरोपी बोडाहेडी गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. 

पुलिस का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी और आगे भी असामाजिक तत्वों पर ऐसी सख्ती जारी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »