तीर्थ नगरी हरिद्वार में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हंगामा हो गया. दरअसल, धर्मनगरी के श्रवणनाथ नगर स्थित भाटिया भवन के निकट एक होटल पर 'कैफे एंड बार और रेस्टोरेंट' साइन बोर्ड लगाकर शूटिंग की जा रही थी. जैसे ही स्थानीय लोगों को यह खबर मिली, बड़ी संख्या में स्थानीय युवा वहां पर इकठ्ठा हो गए. उन्होंने इसका जमकर विरोध किया और इसको तीर्थ की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए शूटिंग बंद करवा दी.
इस दौरान स्थानीय निवासियों की क्रू मेंबरों से तीखी बहस भी हुई. लेकिन स्थानीय लोग अपनी बात पर डटे रहे कि यह काम हरिद्वार की मर्यादा के पवित्रता के खिलाफ है और इसे यहां नहीं होने दिया जाएगा. बाद में इन बोर्ड को वहां से हटना पड़ा.
बता दें कि हरिद्वार तीर्थ नगरी में नगर निगम बायोलॉजी के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री बैन है. मगर यहीं पर फिल्म शूटिंग के लिए रेस्टोरेंट कैफे के साथ में बार के बोर्ड लगाए गए थे जिसको लेकर स्थानीय लोगों में सख्त नाराजगी देखने को मिली है. देखें VIDEO:-
तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा, ''हम सभी हरिद्वार के जागरूक युवाओं को और भाटिया भवन के आसपास के सभी स्थानीय निवासियों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उस फिल्म की शूटिंग को रुकवा दिया. जो हरिद्वार की पवित्रता को खराब कर रहे थे, यहां आकर तीर्थ की मर्यादा को खराब कर रहे थे.
BAR का बोर्ड लगाकर वहां पर कुछ प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहे थे, ऐसे लोगों के प्रति हमें जागरूक होना पड़ेगा और हमें सबक सिखाना होगा. बड़ी गंभीरता के साथ ऐसे विषयों से लड़ना पड़ेगा. लगातार हरिद्वार की मर्यादा को खराब कर रहे हैं. देखें VIDEO:-
तीर्थ पुरोहित ने आगे कहा, दुखद पहलू यह है कि इस पूरे मामले में स्थानीय व्यक्ति शामिल था जो कि हरिद्वार में जन्मा है. केवल धन अर्जन के लिए वह सब भूल गए कि वह हरिद्वार की तीर्थ की मर्यादा क्या है? आपसे अनुरोध करता हूं कि इन विषयों पर चिंता कीजिए. हम सबको हरिद्वार को बचाना पड़ेगा.''
मुदित अग्रवाल