अंकिता भंडारी केस में CBI का बड़ा एक्शन... Ex MLA सुरेश राठौड़ से हरिद्वार में 3 घंटे तक चली पूछताछ; बोले- मैंने जांच में पूरा सहयोग किया

Ankita Bhandari Case Update: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई का बड़ा एक्शन. पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के हरिद्वार आवास पर छापा, गेस्ट हाउस में पूछताछ जारी. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़.(Photo:ITG) ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़.(Photo:ITG)

मुदित अग्रवाल

  • हरिद्वार,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में जांच का दायरा लगातार व्यापक होता जा रहा है. इसी क्रम में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने हरिद्वार के भेल (BHEL) स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ से लंबी पूछताछ की. सीबीआई अधिकारियों ने पूर्व विधायक से करीब तीन घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर गहन सवाल-जवाब किए. पूछताछ पूरी होने के बाद सीबीआई टीम और पूर्व विधायक वहां से रवाना हो गए.

Advertisement

पूछताछ के बाद बाहर आने पर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा, "मैंने सीबीआई की जांच में पूरा सहयोग किया है. न इससे कम, न इससे ज्यादा. जो भी जांच से जुड़ी बातें थीं, वह मैंने सत्यता के साथ अधिकारियों को बता दी हैं. मैंने पूरा सहयोग किया है और आगे भी करता रहूंगा."

हालांकि, जब पत्रकारों ने उनसे वायरल ऑडियो और अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जुड़े संबंधों को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा, "जहां तक उर्मिला सनावर की बात है, तो मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानता. मुझे नहीं पता कि वह कौन हैं और उनके बारे में मुझे बिल्कुल भी कोई जानकारी नहीं है."

क्यों तेज हुई है CBI जांच की हलचल?

पिछले कुछ दिनों से अंकिता भंडारी मामले में सियासी और कानूनी सरगर्मी काफी बढ़ गई है. हाल ही में राजनीतिक नियुक्तियों और चर्चाओं के बाद अंकिता के माता-पिता ने दिल्ली में धरना-प्रदर्शन किया था और सीबीआई मुख्यालय जाकर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी. परिजनों ने मामले में जल्द से जल्द और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement

इससे पहले सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद काफी विवाद खड़ा हुआ था, जिसके चलते पूर्व विधायक पर कानूनी शिकंजा कसा गया था.

अब सीबीआई इस ऑडियो और हत्याकांड के अन्य अनछुए पहलुओं की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है, ताकि यह साफ हो सके कि इस वीआईपी केस में पर्दे के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »