CM धामी की दलेर मेंहदी से माफी... लेकिन मंत्री सुबोध उनियाल अपने बयान पर कायम, बोले- अब बात आगे बढ़ाना नहीं चाहता

Subodh Uniyal Daler Mehndi: सीएम धामी की पहल के बावजूद दलेर मेहंदी विवाद पर अपने बयान पर कायम हैं मंत्री सुबोध उनियाल. बोले कि अब बात आगे नहीं बढ़ाना चाहता. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
दलेर मेंहदी नशे में होने का लगाया था गंभीर आरोप. (Photo: PTI) दलेर मेंहदी नशे में होने का लगाया था गंभीर आरोप. (Photo: PTI)

अंकित शर्मा

  • टिहरी/देहरादून,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:12 PM IST

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के बीच कुंजापुरी मेले में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दोनों मेहंदी भाइयों से बातचीत कर मामले को शांत कराने और सुलह की पहल करने के बावजूद मंत्री सुबोध उनियाल के तेवर नर्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. विवाद पर सफाई देते हुए सुबोध उनियाल ने कहा कि अगर वे बड़े कलाकार न होते तो क्या उन्हें 36 लाख का ऑफर मिलता? हालांकि, मीडिया के तीखे सवालों के बीच वे यह कहकर निकल गए कि अब वे इस बात को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते.

Advertisement

दरअसल, बीते सोमवार को टिहरी जिले के प्रसिद्ध कुंजापुरी देवी मेले में सांस्कृतिक संध्या के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस चल रही थी. इसी दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और गायक दलेर मेहंदी के बीच मंच पर किसी बात को लेकर तनातनी हो गई.

बाद में मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी की गायकी पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए उन पर लिप-सिंक करने और नशे में होने का आरोप लगा दिया था.

इस बयान के सामने आने के बाद पंजाबी गायक मीका सिंह ने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की थी, जिसके बाद मामला राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया. देखें VIDEO:- 

CM धामी की पहल के बाद भी सुबोध उनियाल कायम

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हस्तक्षेप किया और दलेर मेहंदी व उनके भाई से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया. मुख्यमंत्री स्तर पर मान-मनौव्वल और माफी की चर्चाओं के बीच जब पत्रकारों ने मंत्री सुबोध उनियाल से उनका पक्ष जानना चाहा, तो उनके तेवर अभी भी सख्त नजर आए.

Advertisement

मीडिया से बातचीत के दौरान सुबोध उनियाल ने कहा, ''हमने तो शुरुआत ही नहीं की थी. अगर वो बड़े कलाकार न होते तो उनको 36 लाख का ऑफर क्यों मिलता? उनकी बात में सुधार की जाती.''

स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने कहा कि अगर किसी कलाकार की तबीयत खराब थी, तो उन्हें मंच पर या आयोजकों को बताना चाहिए था, क्योंकि यह किसी के चेहरे पर लिखा नहीं होता.

अपनी बात को विराम देते हुए उन्होंने अंत में कहा, ''अब मैं इस बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहता.'' और इतना कहकर वहां से चले गए. फिलहाल इस राजनीतिक घमासान पर विपक्षी दलों की नजर भी टिकी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »